{"_id":"62b1c1221756f23acb3480f1","slug":"kannada-actor-sathish-vajra-murder-case-police-suspected-someone-close-has-killed-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sathish Vajra: घर में खून से लथपथ मिला कन्नड़ अभिनेता का शव, पुलिस ने करीबी पर जताया शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sathish Vajra: घर में खून से लथपथ मिला कन्नड़ अभिनेता का शव, पुलिस ने करीबी पर जताया शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सतीश वज्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ के मशहूर अभिनेता सतीश वज्र की हत्या हो गई है। अभिनेता की हत्या से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। पुलिस ने खून से लथपथ अभिनेता के शव को उनके घर से बरामद किया है। पुलिस को शक है कि हत्या किसी करीबी ने की है, इसलिए शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। खबर है कि तीन महीने पहले अभिनेता की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद अभिनेता की हत्या ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है।
2 of 4
सतीश वज्र
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के मकान मालिक ने उनके फ्लैट से बाहर खून निकलते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर में लग सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा गया कि सतीश जैसे ही घर लौटे तो दो अज्ञात शख्स ने उनपर हमला कर दिया और अभिनेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
3 of 4
सतीश वज्र
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को शक है कि अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश की हत्या उनके साले ने की है। पुलिस अभिनेता के ससुराल वालों की तलाश कर रही है। दरअसल, सतीश ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस शादी से सतीश और उनकी पत्नी दोनों परिवार के लोग खुश नहीं थे। कहा जा रहा है कि अभिनेता की पत्नी ने भी पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सतीश वज्र
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के मांड्य जिले के रहने वाले सतीश वज्र ने फिल्म 'लागोरी' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी काम किया है। अभिनेता की एक्टिंग की वजह से उन्हें सपोर्टिंग रोल में भी खूब प्यार मिलता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।