फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Trailer: थीम से एकदम अलग है अक्षय की 'रक्षा बंधन', ट्रेलर देख आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

Tue, 21 Jun 2022 06:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 21 Jun 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Trailer Out akshay kumar and bhumi pednekar film will release on 11 august 2022
रक्षा बंधन ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का इन दिनों सारा ध्यान अपनी अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' पर है, जिससे जुड़ी हर जानकारी अभिनेता सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बीते दिनों ही अक्षय ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार के फैंस भी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे और अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म भाई बहन को खूबसूरत रिश्ते पर है, जिसमें प्यार के साथ-साथ खूब सारी मस्ती भी होगी और इसकी झलक ही ट्रेलर में देखने को मिल रही है। 

Raksha Bandhan Trailer Out akshay kumar and bhumi pednekar film will release on 11 august 2022
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
2 मिनट 55 सेकेंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार अपनी चारों बहनों पर जान छिड़कते हैं और उनकी शादी और दहेज के लिए पैसे जोड़ते हैं। फिल्म में अक्षय का एक मात्र सपना है कि वह अपने बहनों की शादी कर अपनी मां से किया हुआ वादा पूरा कर सके। हालांकि, ट्रेलर में भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार की खूबसूरत केमिस्ट्री भी देखने को मिली है। ट्रेलर की शुरुआत भी इन्हीं दोनों के साथ होती है। अक्षय की ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते का अटूट प्यार, दोस्ती सब कुछ दिखाया गया है।

यहां देखें ट्रेलर

Raksha Bandhan Trailer Out akshay kumar and bhumi pednekar film will release on 11 august 2022
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान से होगी अक्षय की टक्कर
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। वहीं, इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आमिर खान की यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। उस समय इस फिल्म का सामना यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' से था। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त से आमिर खान और अक्षय कुमार के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Trailer Out akshay kumar and bhumi pednekar film will release on 11 august 2022
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'रक्षाबंधन' के जरिए अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों पहली बार एक साथ फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में दिखाई दिए थे और तब दोनों को एक साथ फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं? ये देखने वाली बात होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed