फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: इतनी अजीब ड्रेस में बड़ा पाव खाने निकलीं उर्फी जावेद, लोगों ने पूछा- कपड़े पहने भी हैं या...

Tue, 21 Jun 2022 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jun 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed spoted eating vada pav on streets in bold dress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स और बिंदास मिजाज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कई बार लोगों को उनका अंदाज पसंद आता है तो कभी उन्हें ट्रोल्स का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, अपने बारे में चल रही नेगेटिव चर्चाओं पर उर्फी ध्यान नहीं देती हैं और लाइफ को अपने ही अंदाज में एजॉय करना पसंद करती हैं। एक बार फिर उर्फी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में वह मुंबई की सड़क पर बड़ा पाव खाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने काफी बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी। इसके चलते इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

Urfi Javed spoted eating vada pav on streets in bold dress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

फैन के साथ क्लिक कराए फोटोज
बता दें कि उर्फी कट-आउट स्टाइल वाली बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर बड़ा पाव खाने निकलीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस ड्रेस के साथ लंबी चोटी में उर्फी का लुक काफी बोल्ड लग रहा है। इस दौरान उनके दोनों हाथों में बड़ा पाव लगा है। एक बड़ा पाव वह खुद खाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरा बड़ा पाव वह आसपास के लोगों को ऑफर कर रही हैं। इस दौरान एक फैन उनके बराबर में आकर खड़ा होता भी दिखाई दिया, जिसके साथ उर्फी ने पोज देकर फोटो क्लिक कराए।

Urfi Javed spoted eating vada pav on streets in bold dress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स ने दिया तौलिया खरीदने का सुझाव
बड़ा पाव खाते हुए की उर्फी की वीडियो एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'पूनम पांडे की सस्ती कॉपी'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार आपको शर्म आती है? हिंदुस्तान में ही पैदा हुई हो ना या नहीं?' एक यूजर ने लिखा, 'बड़ा पाव खरीदने से अच्छा होता एक तौलिया खरीदती।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed spoted eating vada pav on streets in bold dress
उर्फी जावेद - फोटो : insta

छवि को लेकर बेपरवाह हैं उर्फी
आए दिन खुद को ट्रोल किए जाने पर उर्फी का कहना है, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं सच में अपनी छवि को लेकर परवाह नहीं करती हूं। मैं वही करती हूं, जो मुझे अच्छा लगता है। आखिर में सभी को मरना है। मैं अपनी अच्छी छवि को कहां ले जाऊंगी?' उर्फी ने आगे कहा, 'मुझे वैसे ही रहना पसंद है, जैसी मैं हूं। मैं अपनी इमेज को लेकर परवाह नहीं करती। बाकी सेलिब्रिटीज मेरी तरह नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वह अपनी इमेज को लेकर बहुत फिक्रमंद रहते हैं। लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed