फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanta Laga Girl: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला, बयां किया दर्द

Mon, 06 Dec 2021 02:40 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Dec 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Kanta Laga Girl: 'Kanta Laga' girl Shefali Jariwala is battling with this serious disease, expressed her pain
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram

कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर खुलकर हर मुद्दे पर बात करते हुए भी देखा गया है। शेफाली का यही बिंदास अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। हाल में ही शेफाली ने एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया। शेफाली बचपन से गंभीर बीमारी की शिकार हैं। जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री में काम नहीं कर पाती। चलिए जानते हैं शेफाली किस बीमारी से जूझ रही हैं और उन्हें किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Kanta Laga Girl: 'Kanta Laga' girl Shefali Jariwala is battling with this serious disease, expressed her pain
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram

अचानक हो गईं गायब
कांटा लगा गाना साल 2002 में आया था। ये गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि शेफाली जरीवाला रातों रीत स्टार बन गई थीं। इस गाने के बाद सभी को लगा था कि शेफाली बॉलीवुड में जल्द ही जगह बना लेंगी। लेकिन उससे उलट शेफाली अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गई। यहां तक की कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर होने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर हो गई।

Kanta Laga Girl: 'Kanta Laga' girl Shefali Jariwala is battling with this serious disease, expressed her pain
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर बीमारी की शिकार
एक इंटरव्यू में शेफाली ने खुलासा किया कि वह 15 साल की उम्र से मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी है। जिसकी वजह से वह काम का लोड नहीं ले पाती हैं। शेफाली ने कहा कि 'मुझे 15 साल की उम्र में पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। उस वक्त पढ़ाई का बहुत प्रेशर था। स्ट्रैस और एनजाइटी की वजह से मुझे मिर्गी कभी भी मिर्गी के दौरे पड़ने लगते थे। क्लासरूम में, बैक स्टेज, रोड पर, कई जगहों पर मुझे दौरे पड़े हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanta Laga Girl: 'Kanta Laga' girl Shefali Jariwala is battling with this serious disease, expressed her pain
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media

इसलिए नहीं किया काम
क्योंकि शेफाली को गंभीर बीमारी थी, इस वजह से वह काम का ज्यादा लोड नहीं ले सकती थीं। वह नहीं जानती कि उन्हें अगली मिर्गी का दौरा कब पड़ जाए।

विज्ञापन
Kanta Laga Girl: 'Kanta Laga' girl Shefali Jariwala is battling with this serious disease, expressed her pain
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala

9 साल से नहीं पड़ा कोई दौरा
शेफाली ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 9 साल से उन्हें कोई दौरा नहीं पड़ा है। वह खुश हैं कि उन्होंने डिप्रेशन, एनज़ाइटी और पैनिक अटैक्स पर काबू पा लिया है। जिसके लिए वह जमकर मेडिशन योगा और एक्सरसाइज़ करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed