सब्सक्राइब करें

हिंदी पट्टी में 'कांतारा चैप्टर 1' का बवंडर, 200 करोड़ क्लब में लगाई छलांग; जानिए ओटीटी पर कब देगी दस्तक?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Oct 2025 01:08 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Hindi Version Box Office: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस साल रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों में यह पहले पायदान पर है। सिर्फ साउथ ही नहीं, हिंदी पट्टी में भी इसका जलवा है।

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Hindi version Box Office collection Movie Enters in 200 crore Club Know OTT Release Update
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को 28 दिन हो चुके हैं। चौथे हफ्ते में भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। मूल रूप से साउथ की यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। हिंदी पट्टी में भी यह जमकर नोट छाप रही है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 600 करोड़ रुपये होने के करीब है। वहीं, हिंदी भाषा में यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। 

Trending Videos
Kantara Chapter 1 Hindi version Box Office collection Movie Enters in 200 crore Club Know OTT Release Update
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

हिंदी पट्टी में जलवा कायम
'कांतारा चैप्टर 1' ने कमाई के मामले में वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बना रखी है। दिलचस्प बात यह है कि चौथे हफ्ते में फिल्म अन्य भाषाओं के मुकाबले हिंदी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 'कांतारा 2' अब तक 209 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्र से कमा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Hindi version Box Office collection Movie Enters in 200 crore Club Know OTT Release Update
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

नई रिलीज बॉलीवुड फिल्मों के सामने भी चमक बरकरार
हिंदी भाषी दर्शकों का फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। चौथे हफ्ते की बात करें तो शुक्रवार को इस फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये, रविवार को 4.19 करोड़ रुपये, सोमवार को 1.85 करोड़ रुपये और कल मंगलवार को 27वें दिन 2.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बॉलीवुड की 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के सामने 'कांतारा 2' की धांसू कमाई जारी है।

Kantara Chapter 1 Hindi version Box Office collection Movie Enters in 200 crore Club Know OTT Release Update
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टग्राम-@kantarafilm

क्या 1000 करोड़ी बनेगी फिल्म? 
वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म बवाल काट रही है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 'कांतारा चैप्टर 1' 900 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसका क्रेज देखते हुए संभव है कि यह 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाए। बता दें कि 'कांतारा 2' फिल्म 02 अक्तूबर को दशहरा के अवसर पर रिलीज हुई थी। यह ऋषभ शेट्टी की ही 2022 में आई 'कांतारा' का प्रीक्वल है।

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Hindi version Box Office collection Movie Enters in 200 crore Club Know OTT Release Update
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ओटीटी पर कब रिलीज होगा हिंदी वर्जन?
बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा 2' की ताबड़तोड़ कमाई के बीच इसकी ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आ गया है। 31 अक्तूबर को यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हालांकि, फिलहाल इसे तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी पर तभी दस्तक देगा, जब यह सिनेमाघरों में आठ हफ्ते पूरे कर लेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed