पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पुष्पा से लेकर केजीएफ 2 तक जो भी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं, वहीं लोगों के दिलों-दिमाग पर छा रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' के साथ देखा जा रहा है। ऋषभ शेट्टी स्टारर यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने में कामयाब हो रही है। देश के बड़े-बड़े सितारे फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इन हस्तियों में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा का नाम भी शुमार हो गया है।
Kantara: राम गोपाल वर्मा ने 'कांतारा' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- ऋषभ शेट्टी को मिलनी चाहिए ट्यूशन फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की छोटे बजट में बनी फिल्म 'कांतारा' दुनिया भर में अपना वर्चस्व कायम कर रही है। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों को लुभाने वाली इस फिल्म की हर ओर जमकर प्रशंसा हो रही है। जहां पिछले दिनों अनुष्का शेट्टी ने लोगों से इसे देखने जाने की अपील की थी, वहीं अब बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'कांतारा' की तारीफ में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कसीदे पढ़े हैं। फिल्म की तारीफ करने के साथ-साथ राम गोपाल वर्मा ने बिना नाम लिए बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले मेकर्स पर तंज भी कसा है।
Just when all Filmwallas came to the conclusion that only SUPER STARS, MASSIVE PRODUCTION VALUES and SPECTACULAR VFX can bring people to theatres , a small tiny film with no names #Kantara is breaking all the records of the BIGGIES
Doctor G Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही डॉक्टर जी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर साउथ की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' की तारीफ करते हुए लिखा, ' कांतारा के जरिए एक शानदार सीख देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ऋषभ शेट्टी और इस सीख के लिए पूरी इंडस्ट्री को आपको ट्यूशन फीस देने की जरूरत है।' अपने अगले ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'सभी बड़े बजट फिल्मों के निर्माता अब रात में अचानक कांतारा के बुरे सपने के साथ जागते रहेंगे। जैसे शिव गुलिगा दैव को जगाते रहते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें वह बिग बजट मेकर्स पर तंज कसते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में अब ऋषभ गुलिगा द्वारा गुणा किए गए शिवा की तरह हैं.विलेन 300 करोड़, 400 करोड़ और 500 करोड़ के बजट में फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर हैं, जिनकी मौत कांतारा नाम के हार्ट अटैक से होने वाली है।'
The @Shetty_Rishab destroys the myth in film people that only mega budget films will pull people into theatres .. #Kantara will be a major lesson for decades to come
Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में दिन-ब-दिन आ रही गिरावट, 19 दिन में हुआ महज इतने करोड़ का कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, साउथ सिनेमा की मिनी बजट मूवी 'कांतारा' सिनेमाघरों में अभी भी धमाल मचा रही है। महज 16 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह फिल्म साउथ के बाद अब हिंदी में भी जमकर कमाई कर रही है। कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सोमवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म की अब कुल कमाई 118.09 करोड़ रुपये हो गई है।
In the film industry now , @Shetty_Rishab is like a Shiva multiplied by Guliga Daiva and the villains are the 300 cr , 400 cr , 500 cr budget film makers who are being killed by a heart attack called #Kantara collections
Viral Video: एफिल टावर के सामने शख्स ने 'शाहरुख स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो