{"_id":"5c4709fcbdec227378301e34","slug":"kapil-sharma-and-ginni-chatrath-celebrate-musical-night-with-mika-singh-shaan-and-others-at-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने बॉलीवुड सिंगर्स संग सेलिब्रेट की म्यूजिकल नाइट, पत्नी गिन्नी ने जमकर लगाए ठुमके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा ने बॉलीवुड सिंगर्स संग सेलिब्रेट की म्यूजिकल नाइट, पत्नी गिन्नी ने जमकर लगाए ठुमके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोगों ने यह मान लिया था कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का जादू अब खत्म हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है। वह एक बार फिर से छोटे पर्दे की सबसे चर्चित सितारे बन गए हैं। कपिल शर्मा पहले कॉमेडी 'नाइट्स विथ कपिल 'शो करते थे। अब उन्हें 'द कपिल शर्मा' शो करते देखे जाते हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी उनके इस शो को काफी पसंद करते हैं।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
हाल ही में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ एक स्पेशल म्यूजिक प्रोग्राम को होस्ट करने नजर आए। खास बात यह है कि स्पेशल म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन कपिल ने अपने घर पर ही किया। कपिल की इस पार्टी में बॉलीवुड सिंगर शान, सुखविंदर, मिक्का सिंह, विशाल ददलानी, हर्षदीप कौर, सुनीधि चौहान, राघव साचर, हरिहरन और उनके कुछ दोस्त नजर आए।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
पार्टी में मौजूद सभी मेहमानों ने काफी मस्ती भी की। सोशल मीडिया पर इन सभी सितारों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। गाने के एक वीडियो में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ जमकर ठुमके लगाती दिखीं। उनके डांस को कपिल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मी़डिया पर खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
इन सभी वीडियो और तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर मौजूद kapilfc नाम के फैंन क्लब ने शेयर किया है। बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा जब डिप्रेशन के चलते इंडस्ट्री से एक साल तक दूर रहे तो आलोचकों ने कहना शुरू कर दिया था कि कपिल शर्मा का दौर बीत गया, लेकिन कपिल को ये मंजूर नहीं था। कपिल एक बार फिर टीवी पर वापस लौटे और एक महीने में ही टॉप पर पहुंचकर ये साबित कर दिया कि असंभव कुछ नहीं होता।
गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुए उनके कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' ने एक हफ्ते के अंदर टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है। कपिल के शो ने लंबे समय से टीआरपी के चार्ट में पहले स्थान पर रहने वाले शो नागिन को पीछे छोड़ दिया है। कपिल का शो दर्शकों को भी बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी कपिल का तारीफ की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, जब कपिल शर्मा किसी के सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रशंसा करें तो यह उस व्यक्ति को खुश करता है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।