फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खास मैसेज के साथ कपिल शर्मा के तीसरे रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, शामिल हो सकते हैं PM मोदी

Fri, 01 Feb 2019 02:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath's Delhi reception card is out pm modi may go in party
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जल्द ही अपना तीसरा वेडिंग रिसेप्शन देंगे। यह रिसेप्शन 2 फरवरी को दिल्ली में होगा। बीते दिनों कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ये खबर सामने आई कि कपिल एक और रिसेप्शन देंगे। अब कपिल के इस रिसेप्शन का कार्ड सामने आ गया है।

Kapil Sharma and Ginni Chatrath's Delhi reception card is out pm modi may go in party
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ बीते 12-13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी, फिर 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रेखा सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने कपिल और गिन्नी के साथ जमकर मस्ती की थी।

Kapil Sharma and Ginni Chatrath's Delhi reception card is out pm modi may go in party
MODI KAPIL SHARMA

2 फरवरी को दिल्ली में होने वाले कपिल और गिन्नी के इस रिसेप्शन में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके साथ पार्टी में कुछ बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट्स भी मेहमान होंगे। खबर है कि कपिल ने पीएम मोदी को भी रिसेप्शन का न्यौता भेजा है और पार्टी में शामिल होने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath's Delhi reception card is out pm modi may go in party
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी कपिल के इस रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं। जो कार्ड मेहमानों को भेजा गया है उसमें उन्हें डिनर का न्यौता दिया गया है। हालांकि ये रिसेप्शन दिल्ली में किस जगह पर होगा, इस बात को कार्ड से छिपा दिया गया। 
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath's Delhi reception card is out pm modi may go in party
The Kapil Sharma

इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। जब से कपिल ने टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। क्रिटिक्स के साथ ही दर्शक ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया।टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed