{"_id":"5bfcf64bbdec2241b520309d","slug":"kapil-sharma-and-ravi-kalra-on-the-set-of-amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC: पहले ही सवाल में कपिल शर्मा ने ले ली थी लाइफलाइन, इस शख्स की बदौलत जीते 25 लाख रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC: पहले ही सवाल में कपिल शर्मा ने ले ली थी लाइफलाइन, इस शख्स की बदौलत जीते 25 लाख रुपए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
kbc
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' अब ऑफ एयर होने जा रहा है । केबीसी के आखिरी एपिसोड में कपिल शर्मा पहुंचे । कपिल के साथ पर्यावरणविद रवि कालरा भी थे। कपिल के साथ मिलकर रवि कालरा ने शो से 25 लाख रुपए जीते ।
kbc
- फोटो : twitter
शो में कपिल के साथ उनके दोस्त चंदन भी पहुंचे थे । चंदन ने कपिल के बचपन के कई राज खोले । चंदन वही कॉमेडियन हैं जिन्हें अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा शो पर डांटा था । चंदन यहां कपिल की मदद करने आए थे । खास बात यह रही कि पहली बार अमिताभ बच्चन उस हाॅट सीट पर बैठे जिस पर कंटेस्टेंट बैठते हैं । कपिल शर्मा ने बिग बी को इतना हंसाया कि उनके आंसू तक निकल आए ।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
kbc
- फोटो : twitter
शो में बेघर बुजुर्गों और बीमारों की मदद करने वाले रवि कालरा मौजूद रहे। उनकी संस्था की मदद के लिए सोमवार का शो खेला गया । रवि ने शो में कई दिल दहला देने वाली कहानियां शेयर की । उन्होंने बताया कि उनके पास एक ऐसा मामला आया था जिसमें एक शख्स के पिता कोमा में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc
- फोटो : twitter
उस लड़के ने धोखाधड़ी करके अपने पिता का घर बेच दिया। घर बेचने के बाद उसने अपना अमेरिका का ग्रीन कार्ड बनवाया । फिर पिता को किराए के कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उस लड़के ने उस कमरे में बड़े-बड़े चूहे भी छोड़ दिए थे। ये बात सुनकर कपिल शर्मा ओर बिग बी सहम गए।
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
लाचार मां-बाप की ये बात सुन अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हो गए और उन्होंने कहा, 'मैं हैरान हूं कि बच्चे अपने मां-बाप के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं ।' बता दें कि शो के पहले सवाल में ही कपिल शर्मा ने लाइफ लाइन ले ली थी । सवाल था कि इनमें से कौन सा मसाला किचन में इस्तेमाल होता है ।