सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में पीछे रह गए दोनों 'खान', इन लो बजट फिल्मों ने इस साल कमाया सबसे ज्यादा प्रॉफिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Most profitable film of 2018 which make records
profitable film of 2018 - फोटो : social media

भारत में फिल्मों को लेकर एक नया दर्शक वर्ग तैयार हो रहा है। आजकल फिल्में बजट से ज्यादा सही कंटेंट और दमदार कहानी के बलबूते बॉक्सऑफिस पर राज कर रही हैं। ताजा उदाहरण है आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो'। महज 22 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 132 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और दर्शक अभी भी इस फिल्म को अपना प्यार दे रहे हैं।

Trending Videos
Most profitable film of 2018 which make records
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

दूसरी तरफ है दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर की बड़े बजट की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। जिसे दर्शकों से सिरे से नकार दिया। 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म मुश्किल से 150 करोड़ की कमाई कर पाई। बेशक फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ की कमाई के साथ अब तक के सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए लेकिन उसके बाद से लगातार फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। यही हाल सलमान खान की फिल्म रेस 3 का भी हुआ। फिल्म को न क्रिटिक्स और न ही दर्शकों ने पसंद किया। 'रेस 3' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी बड़े बजट की फिल्मों की नाकामी बताती है कि दर्शकों को स्टार पावर नहीं बल्कि सही कंटेंट चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most profitable film of 2018 which make records
stree

करीब 20 करोड़ के बजट में बनी 'स्त्री' 129.67 करोड़ कमाकर इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी स्त्री दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म ने पहले ही अपने सेटेलाइट, म्यूजिक और टीवी राइट्स बेचकर अपनी लागत वसूल कर ली थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया है। कहानी का लब्बोलुआब यह है कि एक महिला की आत्मा है। ये सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाती है। उनके घर का दरवाजा खटखटाती है और फिर उन्हें साथ ले जाती है। बचते हैं तो उनके कपड़े। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी भी हैं। 

Most profitable film of 2018 which make records
Badhaai Ho
दूसरे स्थान पर है 22 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'बधाई हो'। फिल्म ने अब तक 132 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 501 प्रतिशत का ज्यादा मुनाफा किया है। बधाई हो अपनी अनयूज्वल कहानी के चलते ही इतनी पसंद की जा रही है और साथ ही फिल्म में आयुष्मान खुराना और उनकी मां बनी नीना गुप्ता का काम भी जबरदस्त है। 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.29 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Most profitable film of 2018 which make records
SONU KE TITU KI SWEETY

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा ने भी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। 24 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ की कमाई की। इस कमाई के साथ फिल्म ने 352 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म युवाओं पर आधारित है जिसमें दोस्ती और प्यार को दर्शाया गया है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed