सब्सक्राइब करें

गर्भवती हथिनी के लिए कपिल और श्रद्धा कपूर ने मांगी पांच लाख लोगों से मदद, ऐसे टूट पड़ा हुजूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 04 Jun 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Kapil sharma and Shraddha Kapoor urges people to sign petition for strict action against animal cruelty
कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर - फोटो : Social Media

केरल में गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर हर जगह उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई जा रही है। वहीं कुछ लोग जानवरों को लेकर बने कानून को और ज्यादा सख्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कई बड़े स्टार्स ने आगे आकर इसके लिए मुहिम छेड़ दी है।

Trending Videos
Kapil sharma and Shraddha Kapoor urges people to sign petition for strict action against animal cruelty
हथिनी - फोटो : Social Media

जानवरों से प्यार करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस घटना से बहुत आहत हैं। उन्होंने गर्भवती हथिनी को न्याय दिलवाने की मांग उठाई है। कपिल और श्रद्धा ने ट्विटर पर पांच लाख लोगों से एक याचिका को साइन करने की अपील की है। दोनों ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये सही वक्त है जब इन बेजुबान जानवरों को भी न्याय मिले। इस याचिका पर लोग लगातार साइन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 4.84 लाख लोग इसे अपना समर्थन दे चुके हैं। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma and Shraddha Kapoor urges people to sign petition for strict action against animal cruelty
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी इसी हथिनी के लिए एक और याचिक को साइन करने की अपील की है। इसमें उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर आपराधिक श्रेणी में मामला करने की मांग की है। इसमें उन्होंने तीन लाख लोगों का समर्थन मांगा है। खबर लिखे जाने तक इसमें भी 2.43 लाख लोग अपना समर्थन दे चुके हैं।


 

Kapil sharma and Shraddha Kapoor urges people to sign petition for strict action against animal cruelty
मेनका गांधी - फोटो : एएनआई

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इसे हत्या करार दिया है। हथिनी की मौत के बारे में मेनका गांधी ने कहा, 'ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।'

विज्ञापन
Kapil sharma and Shraddha Kapoor urges people to sign petition for strict action against animal cruelty
गर्भवती हथिनी की मौत के बाद इस तरह की सांकेतिक तस्वीरों से शोक जताया जा रहा है - फोटो : ट्विटर

बता दें कि केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती जंगली हाथी मानव क्रूरता का शिकार हुई। जिसके बाद 27 मई को मलप्पुरम जिले में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी। हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास फट गया था। इससे हथिनी के मसूड़े बुरी तरह फट गए और वह खा भी नहीं पा रही थी।

जॉर्ज फ्लॉयड का समर्थन कर रहे बॉलीवुड स्टार्स पर बरसे अभय देओल, बोले- पहले अपना देश देख लो
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed