कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की हीरोइन इशिता दत्ता मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में चोरी चुपके शादी के बंधन में बंध गईं। मंगलवार शाम इशिता ने टीवी सीरियल 'रिश्तों के सौदागर- बाजीगर' में अपने को-स्टार वत्सल सेठ संग शादी की।
अपनी ही एक्ट्रेस की शादी में क्यों नहीं पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशिता दत्ता की शादी के समारोह को काफी निजी रखा गया। जिसमें परिवार और बॉलीवुड के करीबी लोगों को ही बुलाया गया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि फिल्म 'फिरंगी' में उनके कपिल शर्मा यहां नहीं पहुंचे। कपिल के नहीं पहुंचने की कोई वजह पता नहीं चली लेकिन माना जा रहा है कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में भी व्यस्त हैं जिसकी वजह से वह शादी में नहीं जा सके।
पहले 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 1 दिसंबर को रिलीज होगी। रिलीज डेट में बदलाव की वजह से संभव है कपिल शादी में ना पहुंच पाएं हो। कपिल खुद भले नहीं पहुंच पाएं लेकिन उन्होंने ट्विटर पर इस नई नवेली जोड़ी को शादी की बधाई दी।
Congratulations.Wish u both a very happy married life. Lots of love n best wishes. Stay happy always. https://t.co/Za4pb4nIi9
इशिता दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता की बहन हैं। शादी मेंउनकी बहन भी नहीं पहुंची। तनुश्री दत्ता पिछले 7 सालों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वो 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आईं थी। फिल्मों के फ्लॉप होने पर तनुश्री इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वो डिप्रेशन में चली गईं थी। तनुश्री हिमालय परिक्रमा पर भी गईं जहां उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। उसके बाद वो कैलाश मानसरोवर और लद्दाख भी गईं। इशिता दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बहन तनुश्री फिलहाल यूएस में हैं, जहां वो योगा सिखाती हैं।