मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने आखिरकार खुद ही खुलासा कर दिया है कि टीवी पर चलने वाला उनका लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) बंद होने जा रहा है। हालांकि, यह शो का एक छोटा सा ब्रेक है जो इसके कुछ हफ्तों बाद इसके तीसरे सीजन के साथ वापस लौटेगा। इस खबर के साथ ही कपिल शर्मा ने अपने प्रशंसकों को एक खुशखबरी भी दी है जिसका अंदाजा काफी पहले से लगाया जा रहा था। कपिल शर्मा ने बता दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
Kapil Sharma: दूसरी बार पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, ट्वीट कर फैंस को बताया शो को बंद करने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार के दिन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक सवाल जवाब सत्र का आयोजन किया जिसमें उनके प्रशंसकों ने बहुत से सवाल पूछे और इन सवालों के जवाब कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में दिए। जब एक इंटरनेट यूजर ने कपिल से पूछा कि क्या उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने जा रहा है? तो इस पर कपिल ने जवाब दिया कि बिल्कुल बंद होने जा रहा है। सिर्फ थोड़े समय के लिए। इसके बाद एक सवाल यह भी आया कि आखिर यह शो बंद क्यों हो रहा है?
Bcoz I need be there at home with my wife to welcome our second baby 😍🧿 https://t.co/wdy8Drv355
अपने शो के बंद होने के कारण पर रोशनी डालते हुए कपिल शर्मा ने लिखा कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और कपिल दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कपिल ने लिखा कि यह वक्त ऐसा है जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने की जरूरत है, इसलिए कुछ हफ्तों के लिए उन्हें अपना शो बंद करना पड़ रहा है। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ के गर्भवती होने के कयास तो कपिल के प्रशंसक काफी समय से लगा रहे थे। इसका एक हल्का सा संकेत कपिल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिया था।
पिछले साल दिवाली के मौके पर जब कपिल ने अपने पूरे परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो उसमें कपिल की पत्नी सोफे के पीछे खड़ी हुई नजर आईं। कपिल के प्रशंसकों ने तब भी यही अंदाजा लगाया कि सोफे के साथ गिन्नी ने अपना पेट छुपा रखा है।
अब कपिल शर्मा ने सीधे तौर पर बता दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और यही कारण है उनके कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के कुछ समय के लिए बंद होने का। इस शो के बंद होने की खबरें कुछ समय पहले ही सामने आना शुरू हुईं लेकिन तब से कपिल शर्मा ने इसका कोई भी खुलासा नहीं किया। उनके प्रशंसक इस खबर से निराश तो जरूर हुए लेकिन साथ ही कपिल ने उन्हें पिता बनने की जो खुशखबरी दी तो उन्हें एक राहत की सांस भी मिली। कपिल और गिन्नी पहले से ही एक बेटी अनायरा के माता पिता हैं जो कुछ ही समय पहले एक साल की हुई है।