{"_id":"5c6e4460bdec22089f03c245","slug":"kapil-sharma-get-emotional-on-stage-sharing-his-quit-alcohol-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा स्टेज पर हुए भावुक, शराब पीने की लत पर बोले- 'सिर्फ इस शख्स की वजह से.'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा स्टेज पर हुए भावुक, शराब पीने की लत पर बोले- 'सिर्फ इस शख्स की वजह से.'
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक साल से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद टेलीविजन पर लौटे हैं। शराब की लत की वजह से कपिल शर्मा पहले ही बहुत बड़ा नुकसान उठा चुके हैं। नशे की हालात में ही उनका सुनील ग्रोवर से झगड़ा हुआ था जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। इसी लत के चलते उनका शो बंद हो गया था। टीवी पर कमबैक करने के लिए कपिल ने अपनी इस लत को छोड़ा और एक बार फिर टीवी के सुपर स्टार बन गए। लेकिन कपिल की शराब की लत ऐसी ही नहीं छूटी, इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी जिसे कपिल खुद अपने मुंह से बताया।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
हाल ही में कपिल शर्मा चंडीगढ़ में हुए एंटी-ड्रग्स कैंपेन में पहुंचे थे। इस कैंपेन में कपिल के साथ संजय दत्त, श्रीश्री रविशंकर, बदशाह और गुरदास मान सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अपना अनुभव शेयर करते हुए कपिल स्टेज पर भावुक हो गए। कपिल ने बताया कि कैसे उन्होंने शराब की लत को छोड़ा।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल ने बताया, 'जब मैं शराब पीता था तो मेरी मां बहुत परेशान रहती थीं। अपनी इस लत की वजह से मैंने उन्हें टूटते हुए देखा है। उनको इस तरह परेशान देख मैंने फैसला किया कि इस लत से छुटकारा पाकर रहूंगा।' इस दौरान कपिल ने सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, कपिल एक साल से भी ज्यादा समय तक पूर्ण डिटॉक्सिफिकेशन प्रोग्राम के लिए बेंगलुरु में एक आयुर्वेदिक आश्रम में रहे थे, लेकिन उन्होंने कोर्स को अधूरा छोड़ दिया और फिर से पीना शुरू कर दिया। इसके बाद वो वापस आश्रम गए और पिछले साल सितंबर में लौटे।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
बता दें, कपिल शर्मा ने बीते साल नशे में रहना शुरू कर दिया था। इस वजह वो डिप्रेशन में रहने लगे थे। उनके कई लोगों के साथ बदतमीजी करने की खबरें भी सामने आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।