अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबर थी कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में जाने से मना कर दिया है। कपिल ने अतरंगी रे के प्रमोशन में अक्षय द्वारा लिए प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू का मजाक उड़ाया था। अब इस पूरे मामले में कपिल ने अपना पक्ष रखा है।
Bachchan Pandey: कपिल शर्मा से नाराज नहीं हैं अक्षय कुमार, 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए जाएंगे शो पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारे दोस्तों, मैंने मीडिया में आईं कई खबरें देखीं और पढ़ीं, जो मेरे और अक्षय पाजी के बारे में थी। मैंने पाजी से बात कर ली है और सब सुलह कर लिया है।'
Dear friends,was reading all the news in media about me n Akshay paji, I have jus spoke to paji n sorted all this, it was jus a miss communication, all is well n very soon we r meeting to shoot Bachhan pandey episode. He is my big bro n can never be annoyed with me 😊thank you 🙏
कपिल ने आगे लिखा- 'सब मिस कम्यूनिकेशन था। अब सब ठीक हो गया है। हम बहुत जल्द मिलकर बच्चन पांडे का एपिसोड शूट करेंगे। वह मेरे बड़े भाई हैं और वह मुझसे कभी भी नाराज नहीं हो सकते। थैंक यू।' हालांकि अक्षय कुमार की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। वहीं कुछ यूजर्स कपिल को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री पर कॉमेडी करना ठीक नहीं है। उनके पद की गरिमा है।
क्या हुआ था
अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा और उनकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए मजाक को न प्रसारित करने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन यह ऑन एयर हो गया। अक्षय आखिरी बार द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनके साथ सारा अली खान और फिल्म निर्देशक आनंद एल राय भी थे। जब कपिल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सुपरस्टार के साक्षात्कार पर मजाक उड़ाया तब उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था।