फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sumona Chakravarti: आमिर खान संग काम कर चुकी हैं कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Tue, 14 Jun 2022 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Jun 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma on-screen wife Sumona Chakravarti worked with Aamir Khan in mann film as a child artist
कपिल शर्मा-सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो से घर-घर में फेमस हुईं सुमोना चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक फिल्म का है जिसमें वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें टैग कर सवाल करने लगे कि क्या यह वही हैं? अब एक्ट्रेस ने खुद ही इस क्लिप को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर फैंस को बताया है कि साल 1999 में आई आमिर खान की फिल्म मन में उन्होंने ही काम किया था।

Kapil Sharma on-screen wife Sumona Chakravarti worked with Aamir Khan in mann film as a child artist
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के साथ कर चुकी हैं काम

वायरल क्लिप में करीब 10 साल की सुमोना एक बच्चे को प्यार के बारे में समझाती नजर आ रही हैं। वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी देखा जा सकता है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर-मनीषा के अलावा रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, शर्मिला टैगोर और नीरज वोरा भी दिखे थे। सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चूंकि हर कोई पूछ रहा है कि क्या यह मैं हूं। हां!' एक दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'मैं सिर्फ एक बच्चा थी यार।'

Kapil Sharma on-screen wife Sumona Chakravarti worked with Aamir Khan in mann film as a child artist
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, 'ओएमजी! यह सुमोना चक्रवर्ती थीं।' वहीं, कई प्रशंसकों ने पूछा कि क्या वह सुमोना चक्रवर्ती हैं? जबकि एक शख्स ने सवाल करते हुए लिखा, 'यह लड़की जानी पहचानी लग रही है।' इसके अलावा सुमोना की दोस्त निक्की चावला ने उन्हें टैग कर पूछा, 'सुमोना क्या तुम हो?' जिस पर एक्ट्रेस में हां में जवाब दिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma on-screen wife Sumona Chakravarti worked with Aamir Khan in mann film as a child artist
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बता दें कि साल 2017 में द कपिल शर्मा शो में मनीषा कोइराला बतौर गेस्ट नजर आई थीं। इसके बाद सुमोना ने एक बयान में बताया था कि फिल्म मन के 18 साल बाद मनीषा कोइराला से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई थी। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के समय वह काफी छोटी थीं, लेकिन फिल्म में काम करने का अनुभव उनका काफी अच्छा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed