{"_id":"62a77b0e428bb25cff51ea0c","slug":"vicky-kaushal-and-tripti-dimri-romantic-song-shoot-in-croatia-leaked-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: तृप्ति डिमरी संग रोमांटिक हुए विक्की कौशल, क्रोएशिया से शूट की तस्वीरें हुईं लीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: तृप्ति डिमरी संग रोमांटिक हुए विक्की कौशल, क्रोएशिया से शूट की तस्वीरें हुईं लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल इस समय तृप्ति डिमरी संग एक सॉन्ग की शूटिंग के सिलसिले में क्रोएशिया में हैं। अब सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिसमें दोनों कलाकारों को रोमांटिक अंदाज में शूट करते देखा जा सकता है। तस्वीरों में करियोग्राफर फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। शूटिंग के सेट से लीक हुए विक्की और तृप्ति के ये फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रही तस्वीरों में जहां विक्की कौशल को व्हाइट शर्ट और फॉर्मल पैंट में देखा जा सकता है तो वहीं और तृप्ति ने येलो कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और थाई स्लिट स्कर्ट पहना है। एक तस्वीर में दोनों को जमीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में विक्की कौशल, तृप्ति को गोद में उठाए दिख रहे हैं।
3 of 4
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, फराह खान
- फोटो : insta-sharmadelisha28
आनंद तिवारी की फिल्म का शूट रहे हैं विक्की कौशल
जानकारी के मुताबिक, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी निर्देशक आनंद तिवारी की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और उसी क्रम में दोनों को समंदर किनारे सॉन्ग की शूटिंग करते देखा जा सकता है। फिलहाल अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फराह खान, विक्की कौशल
- फोटो : social media
हाल ही में फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम से भी विक्की कौशल संग तस्वीर शेयर की थी और उन्हें चिढ़ाने के लिए कैप्शन में लिखा, सॉरी कटरीना...अब उसे कोई और मिल गया है, वहीं विक्की ने भी मजाकिया लहजे में लिखा था, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इस पोस्ट कटरीना ने बहुत ही प्यारे तरीके से जवाब देते हुए लिखा था, आपको इजाजत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।