फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री-नाना विवाद पर कपिल शर्मा का रिएक्शन, बोले- 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

Mon, 08 Oct 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma reacts to tanushree dutta me too movement
Kapil sharma

पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में चल रहे कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर फिर से वापसी करने वाले हैं। विवादों के बाद अब कपिल शर्मा कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बारे में सवाल पूछा गया।

kapil sharma reacts to tanushree dutta me too movement
kapil sharma

कपिल शर्मा अपनी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान जब कपिल शर्मा से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'पहले मैं कई मुद्दों पर अपने विचार रख देता था। जिसके चलते मुझे कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और मुझे कई बार लीगल नोटिस भी मिला।'

kapil sharma reacts to tanushree dutta me too movement
kapil sharma

कपिल ने आगे कहा कि 'मुझे हमेशा से ज्यादा बोलने की आदत रही है। मैं अभी इस केस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं छेड़खानी के खिलाफ कई कैंपेन से पहले भी जुड़ा रहा हूं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma reacts to tanushree dutta me too movement
Kapil Sharma

कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ने ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर।' कपिल ने जैसे ही इस बात का जानकारी दी सोशल मीडिया पर रिएक्शन की मानों बाढ़ ही आ गई।

विज्ञापन
kapil sharma reacts to tanushree dutta me too movement
Kapil Sharma

आपको बता दें, कुछ दिन पहले कपिल की सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई थी जिसमें वह मोटे दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि उन्होंने खुद को शेप में लाने के लिए ट्रेनर हायर किया है। पत्रकार से गाली गलौज के बाद और अनप्रोफेशनल रवैये के बाद कपिल लगातार गलत वजह से लाइमलाइट में आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed