फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया शो लाने को लेकर पहली बार बोले कपिल शर्मा, वजन घटाने के लिए शुरू की रनिंग

Fri, 31 Aug 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma ready for come back on tv with the kapil sharma show
कपिल शर्मा
टीवी इंडस्ट्री से फिल्मों तक अपनी कॉमेडी की बदौलत लोगों के दिलों पर छा जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं । खबर है कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं । इसके लिए उन्होंने मेहनत करना शुरू कर दिया है । कपिल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो पसीना बहाते दिख रहे हैं ।
kapil sharma ready for come back on tv with the kapil sharma show
कपिल शर्मा

कपिल को बीच पर जॉगिंग करते देखा गया । कपिल का वजन काफी बढ़ गया है और अब वो इसे घटाने की कोशिश कर रहे हैं । एक इंटरव्यू में कपिल ने टीवी पर अपनी वापसी को लेकर बताया कि अभी कुछ फाइनल नहीं है ।

kapil sharma ready for come back on tv with the kapil sharma show
कपिल शर्मा

कपिल कहते हैं, 'मैं अपने फैंस से वादा कर सकता हूं कि जल्द ही टीवी पर वापसी करूंगा । मैं 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर आऊंगा । यह शो आज भी ऑडियंस के लिए फ्रेश है। हालांकि, इसकी प्लानिंग अभी शुरुआती स्टेज पर है लेकिन मैं इसे जरूर लाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma ready for come back on tv with the kapil sharma show
कपिल शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो अक्टूबर में आ सकता है। वहीं कपिल पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसका अनाउंसमेंट हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया था। ये भी कहा जा रहा है कि कपिल, कृष्णा अभिषेक के साथ एक शो लेकर आ सकते हैं ।

विज्ञापन
kapil sharma ready for come back on tv with the kapil sharma show
कपिल शर्मा

बता दें कि मार्च, 2018 में उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू हुआ था लेकिन महज 3 एपिसोड के बाद ही बंद करना पड़ा। ये शो सोनी चैनल ने कपिल के अनप्रोफेशनल रवैए के चलते बंद करने का फैसला लिया था। शो के दौरान खबरें आई थी कि कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और शूटिंग के लिए सेट पर भी नहीं जा पा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed