{"_id":"619b7f9ff097bb03fb05003f","slug":"kapil-sharma-responds-after-fan-says-he-wants-to-attend-tkss-with-his-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: फैन ने कपिल शर्मा को लिखा- मेरी बेटी आपका शो देखना चाहती है.. फौरन मिला यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: फैन ने कपिल शर्मा को लिखा- मेरी बेटी आपका शो देखना चाहती है.. फौरन मिला यह जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:06 PM IST
सार
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस प्रशंसक ने अपनी छोटी बच्ची सहित परिवार के साथ हास्य कलाकार कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस प्रशंसक ने अपनी छोटी बच्ची सहित परिवार के साथ हास्य कलाकार कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने का अनुरोध किया था। कपिल शर्मा ने अपने इस प्रशंसक से उसका मोबाइल नंबर मांगकर शो में परिवार के साथ शामिल होने की उसकी हसरत को लगभग आधा पूरा कर दिया।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
मनीष नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर अपनी और बेटी की समुद्र किनारे की एक खूबसूरत तस्वीर डाली और उसमें लिखा, 'मेरी बेटी पहली बार मुंबई आई है और वह आपका लाइव शो देखना चाहती है.. उसे आपका शो पसंद है।'
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह लिखते हुए इस शख्स ने कपिल शर्मा को टैग किया। मनीष नाम के इस शख्स ने आगे लिखा, हम 23 नवंबर की सुबह से यहां से निकलेंगे। कृपया उसे और मेरे परिवार को अपने शो में आने का मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने दिया यह जवाब
कपिल शर्मा ने अपने इस प्रशंसक का दिल नहीं तोड़ा और उसके ट्वीट का फौरन जवाब दिया। कपिल ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'भाई हम कल शूटिंग कर रहे हैं। कृपया मुझे अपना नंबर भेजें। मेरी टीम का कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करेगा और आपके लिए व्यवस्था करेगा। धन्यवाद।' यह कहते हुए कपिल शर्मा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई।
Brother we r shooting tmrw, Pls send me your contact, someone from my team will contact you n arrange for you, thank you 🙏 https://t.co/U67ePjy2Cd
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी जगत का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मेहमान के रूप में शामिल होते हैं और मौज-मस्ती करते हुए कई खुलासे भी कर जाते हैं। मध्यवर्गीय परिवार से निकलकर इंडस्ट्री में अपना अलग तरह का मुकाम बनाने वाले कपिल शर्मा ने किसी जमाने में अपने घर को चलाने के लिए दुपट्टा तक बेचा था। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब कपिल शर्मा अपने पिता की मौत से पूरी तरह से टूट चुके थे। अपने एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उनके पिता को कैंसर था। जब वो दर्द से कराहते थे, उनकी तकलीफ देखकर कपिल भगवान से प्रार्थना करते थे कि उन्हें अपने पास बुला लें। पिता की मौत होने पर वो पूरी तरह से टूट चुके थे। उन्होंने अपने पिता की जगह पुलिस की नौकरी करने से भी मना कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।