फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खबर के बाद कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, शो की आ गई तारीख, इस दिन होगी शुरुआत

Sun, 28 Oct 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma returning on tv from 25 november The kapil sharma show
Kapil sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों कुछ कास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। कभी टीवी के टॉप कॉमेडियन रहे कपिल शर्मा अब दोबारा वापसी के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। कपिल की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले साल उन्हें इस वक्त तक मोस्ट सेंसेशनल सेलिब्रिटी का तमगा हासिल हुआ था लेकिन एक साल बीतते-बीतते काफी कुछ बदल गया।

Kapil sharma returning on tv from 25 november The kapil sharma show
kapil sharma
खैर समय हमेशा एक सा नहीं रहता। हाल ही में खबर आई थी कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। जैसी ही ये खबर आई कपिल के फैंस के चेहरे पर खुशी छा गई। ये भी कहा जा रहा है कि कपिल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।
Kapil sharma returning on tv from 25 november The kapil sharma show
Kapil Sharma
इस बीच कपिल के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनी पर कपिल 25 नवंबर से द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में उनके साथ कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma returning on tv from 25 november The kapil sharma show
Kapil Sharma and Bharti Singh
अगर किसी वजह से इस दिन शो नहीं आ पाया तो हर हाल में 11 दिसंबर से इसका प्रसारण शुरू हो जाएगा। इससे पहले कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा था, 'द कपिल शर्मा शो लेकर जल्द वापस आ रहा हूं सिर्फ सोनी टीवी पर...' वहीं, भारती सिंह ने भी शर्मा के लिए लिखा, 'आ जाओ... आ जाओ जल्दी।' 
विज्ञापन
Kapil sharma returning on tv from 25 november The kapil sharma show
kapil sharma
बता दें कि कई साल पहले कपिल, कृष्णा और भारती की तिकड़ी टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' में दिखाई दी थी। लोगों ने इस शो को काफी पसंद भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed