पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: हुमा कुरैशी के साथ फोटो शेयर कर कपिल ने पूछा सवाल, सही जवाब देने वालों को देंगे ये खास तोहफा

Wed, 31 Aug 2022 07:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 31 Aug 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma shared photos with Huma Qureshi and asked fans about his new project with actress
कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की जल्द ही टीवी पर वापसी होने वाली है। वह 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर लौट रहे हैं। इसी बीच अब कपिल शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस से सवाल किया और सही जवाब देने वाले 10 लोगों को एक खास तोहफा देने की भी बात कही है।

Kapil Sharma shared photos with Huma Qureshi and asked fans about his new project with actress
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुमा कुरैशी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कोई अंदाजा है कि मैं और हुमा कुरैशी साथ में कौन सा प्रोजेक्ट कर रहे हैं? सही जवाब देने वाले दस विजेताओं को द कपिल शर्मा शो लाइव देखने का मौका मिलेगा।' तस्वीर में कपिल ब्लैक टी शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं, तो हुमा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Kapil Sharma shared photos with Huma Qureshi and asked fans about his new project with actress
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

कपिल शर्मा के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे कि शायद दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं, तो किसी का कहना है कि दोनों विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। हालांकि हुमा के जवाब ने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं। अभिनेत्री ने कपिल की खिंचाई करते हुए लिखा, 'इस फिल्म का नाम है महारानी का भाई हो तो ऐसा।' हुमा के इस कमेंट पर फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'कप्पू शर्मा की किस्मत में भाईचारा ही लिखा है', तो दूसरे ने लिखा, 'हुमा इतना भी सच नहीं कहना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma shared photos with Huma Qureshi and asked fans about his new project with actress
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के साथ 10 सितंबर से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस बार कुछ पुराने लोग शो का हिस्सा नहीं हैं, तो कुछ नए लोगों की एंट्री हुई है। ऐसे में दर्शकों को भी शो का बेसब्री से इंतजार है। 28 अगस्त को कपिल ने सेट की कुछ तस्वीरें शेयर कर नए सीजन के आने की घोषणा की थी। वहीं, शो का प्रोमो भी आ चुका है, जो काफी मजेदार लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed