अभिनेता शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किलों भरा रहा। उन्हें क्रूज ड्रग्स केस मामले में जेल तक जाना पड़ा। हालांकि, इस साल मई में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई। खुद पर लगे आरोपों से बरी होने के बाद आर्यन खान अब एक बार फिर पहले वाले अंदाज में जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। धीरे-धीरे स्टारकिड की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। लंबे वक्त बाद हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह बहन सुहाना और भाई अबराम के साथ नजर आए। अब आर्यन खान पार्टी करते नजर आए हैं। हाल ही में उन्हें कटरीना कैफ की बहन इसाबेल के साथ पार्टी करते देखा गया।
Aryan Khan: कटरीना की बहन इसाबेल के साथ नजर आए आर्यन खान, इस कॉमन फ्रेंड के यहां की पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन खान की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें वह कटरीना कैफ की बहन इसाबेल के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं। दरअसल, यह फोटो एक्ट्रेस श्रुति चौहान के बर्थडे की है। बता दें कि श्रुति और आर्यन अच्छे दोस्त हैं। वहीं, कटरीना की बहन इसाबेल से भी श्रुति की अच्छी दोस्ती है। लिहाजा, श्रुति के बर्थडे में आर्यन और इसाबेल दोनों ने जमकर मस्ती की। इनके अलावा और भी कई कॉमन फ्रेंड्स पार्टी में नजर आए।
श्रुति चौहान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे बैश की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें इसाबेल और आर्यन भी नजर आ रहे हैं। इसाबेल जहां ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं आर्यन खान जींस और जैकेट में नजर आए। आपको बता दें कि श्रुति चौहान, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'गली बॉय' में नजर आ चुकी हैं।
आर्यन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही इंडस्ट्री में वेब सीरीज के राइटर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, कटरीना की बहन इसाबेल भी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इसाबेल को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं।