फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक का अपने लिटिल फैंस को तोहफा, कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2’ के ‘रूह बाबा’

Wed, 31 Aug 2022 06:25 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 31 Aug 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 character Rooh Baba to get a comic book avatar
कार्तिक आर्यन, रूह बाबा की भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक ओर जहां कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही थीं, तो 'भूल भुलैया 2' ने धमाल मचा दिया था। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रूह बाबा के किरदार में कार्तिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब रूह बाबा का यह किरदार कॉमिक बुक में भी नजर आने वाला है, जिसके जानकारी अभिनेता ने अपने फैंस के साथ साझा की है।

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 character Rooh Baba to get a comic book avatar
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में दिखाए गए कार्तिक आर्यन के रूह बाबा के किरदार को अब 'रूह बाबा की भूल भुलैया' नाम से कॉमिक में पढ़ा जा सकता है। कार्तिक आर्यन ने कॉमिक बुक के फोटो को शेयर करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। अभिनेता ने लिखा, 'रूह बाबा और उनकी कहानियां अब आ गई हैं कॉमिक्स की भूल भुलैया में। ये मेरे सभी लिटिल फैंस के लिए है।' कार्तिक के इस पोस्ट के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 character Rooh Baba to get a comic book avatar
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

'रूब बाबा की भूल भुलैया' कॉमिक को डायमंड कॉमिक्स द्वारा लाया जा रहा है। यह एक लोकप्रिय पब्लिशर है, जिसने चाचा चौधरी और मोटू पतलू जैसे किरदार दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन अपनी जनरेशन के पहले ऐसा अभिनेता है, जिनके किसी कैरेक्टर पर कॉमिक बुक आई है। कार्तिक आर्यन को बच्चे बहुत पसंद करते हैं और ऐसा करने के बाद वह अपने सभी छोटे फैंस के और भी करीब पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 character Rooh Baba to get a comic book avatar
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक है। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'सत्य प्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। कियारा और कृति दोनों के साथ ही वह पहले भी काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed