फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaliyah Kashyap: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड संग मनाई गणेश चतुर्थी, इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें

Wed, 31 Aug 2022 06:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Aug 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Celebrate Ganesh Chaturthi with her boyFriend Shane Gregoire
बॉयफ्रेंड के साथ आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। बॉलीवुड भी इस खास त्योहार को अपने अंदाज में मना रहा है। हाल ही में कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी ने भी बुधवार को त्योहार मनाया और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर कीं। 

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Celebrate Ganesh Chaturthi with her boyFriend Shane Gregoire
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि इस खास दिन पर दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी।'इन फोटोज के साथ उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह लड्डू खाती नजर आ रही हैं।

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Celebrate Ganesh Chaturthi with her boyFriend Shane Gregoire
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में यह जोड़ी बाली गई थी और उन्होंने वहां की ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इससे पहले वे एक साथ इटली, पेरिस और क्रोएशिया भी गए थे। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी दूसरी सालगिरह पर एक-दूसरे के साथ ढेर सारी तस्वीरें साझा की थी। शेन की पोस्ट में उनकी शादी की योजना का भी संकेत दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Celebrate Ganesh Chaturthi with her boyFriend Shane Gregoire
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आलिया और शेन लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इस बारे में आलिया ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि वह शेन से कैसे मिलीं। उन्होंने बताया था कि डेटिंग ऐप के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। फिलहाल आलिया इस समय मुंबई में रह रही हैं और इस साल की शुरुआत में ही एक नए घर में शिफ्ट हुई हैं। पिछले साल, उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि वह कैलिफोर्निया में चैपमैन विश्वविद्यालय से बाहर निकलने का मन बना रही हैं। आलिया ने यह भी कहा था कि वह फैशन मार्केटिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed