फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा से पार्टी में फैन ने मांगी सेल्फी, झल्लाकर कर डाली ये हरकत

Sun, 17 Feb 2019 03:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 Feb 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma showed rude behaviour with fan to ask for selfie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद शो से उन्हें हटाने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखी हैं। खबर ये भी है कि सिद्धू को शो से हटाया जा सकता है। इस बीच कपिल शर्मा एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे, इस दौरान एक फैन के साथ उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

kapil sharma showed rude behaviour with fan to ask for selfie
kapil sharma - फोटो : file photo

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक एक रियल स्टेट प्रोफेशनल ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कपिल शर्मा के अलावा रणवीर सिंह, मिका सिंह और दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा ने फैन्स के साथ सेल्फी लेने से साफ इंकार कर दिया था। 

kapil sharma showed rude behaviour with fan to ask for selfie
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

डीएनए ने सोर्स के हवाले से बताया कि कपिल ने न सिर्फ सेल्फी लेने से इंकार किया बल्कि मना करते हुए उनका व्यवहार काफी रूखा था। जिस गेस्ट ने ये रिक्वेस्ट की थी वह कपिल के इस रवैये से काफी नाराज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma showed rude behaviour with fan to ask for selfie
Ranveer Singh - फोटो : social media

इस पार्टी में मौजूद रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने फैंस से खुलकर मिले। रणवीर के अलावा बाकी सेलेब्रिटीज ने फैंस के साथ तस्वीरें लीं लेकिन कपिल के व्यवहार से लोग काफी खफा दिखे। 

विज्ञापन
kapil sharma showed rude behaviour with fan to ask for selfie
नवजोत सिद्धू

बता दें कि हाल ही खबर आई थी कि कपिल शर्मा के शो से नवजोत सिंह सिद्धू का हटाकर अर्चना पूरन सिंह को लाया गया है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed