फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे पर पत्नी संग टॉपलेस फोटो शेयर कर ट्रोल हुए थे प्रतीक बब्बर, अब डिलीट की फोटो

Sun, 17 Feb 2019 03:11 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Feb 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Prateik Babbar gets troll on Intimate Photo Deletes
Prateik Babbar

राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने एक महीने पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी। शादी 22 जनवरी को लखनऊ में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई सितारे पहुंचे थे। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे वो चर्चा में आ गए। हालांकि प्रतीक को सोशल मीडिया पर ट्रोल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। 

Prateik Babbar gets troll on Intimate Photo Deletes
Prateik Babbar Sanya Sagar - फोटो : Instagram

इस फोटो के जरिए बेशक प्रतीक ने सान्या को वैलंटाइन विश किया हो लेकिन इसमें दोनों इंटिमेट मोमेंट में नजर आ रहे थे। इस वजह से दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। कई यूजर्स ने पत्नी के साथ इस तरह की तस्वीर शेयर करने पर प्रतीक की आलोचना की। 

Prateik Babbar gets troll on Intimate Photo Deletes
prateik babbar

मामला बढ़ने और काफी आपत्तिजनक कॉमेंट्स आने के बाद अब एक्टर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। बता दें प्रतीक बब्बर और सान्या एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं लेकिन दोनों ने साल 2017 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सान्या एक राजनीतिक परिवार से आती हैं और उनके पिता पवन सागर बीएसपी के नेता हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prateik Babbar gets troll on Intimate Photo Deletes
Prateik Babbar - फोटो : social media
प्रतीक ने सान्या को बीते साल गोवा में शादी के लिए प्रपोज किया था । मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रतीक बब्बर ने बताया था, ‘सान्या सबसे बेतरीन महिला हैं, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी गुजारना चाहूंगा। मुझे उनके साथ थोड़ा वक्त बिताने के बाद यह एहसास हो गया कि मुझे इन्हीं से शादी करना चाहिए।’
विज्ञापन
Prateik Babbar gets troll on Intimate Photo Deletes
Prateik Babbar
अगर प्रतीक बब्बर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो कुछ समय पहले वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 2' में नजर आए थे । हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' रिलीज हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed