कपिल शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर चल रहे हैं । कपिल के दो शो बुरी तरह फ्लॉप हुए । नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के 3 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए थे कि कपिल ने शो में आना बंद कर दिया ।
VIDEO: 3 महीने बाद इस हाल में नजर आए कपिल शर्मा, अब आरोप लगाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद तो कपिल के ऊपर कई आरोप लगे । वहीं कपिल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमाेस पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया । उन पर केस भी किया । करियर बर्बाद होता देख कपिल इतनी शराब पीने लगे कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा ।
कपिल के कुछ करीबियों ने बताया था कि शराब के चक्कर में उनकी हालत बहुत खराब हो गई है । हाल ही में कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । कपिल के आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है । फोटोग्राफर योगेन शाह के वीडियो में देखें कपिल क्या कह रहे हैं...
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
कपिल जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनके हाथ में उनका पालतू कुत्ता भी था । कपिल कैमरे को देखते ही हंसने लगे । याद नहीं कि कपिल को इससे पहले कब इतना खुश देखा गया था । अभी तक वो अपने घर चंडीगढ़ में थे ।
कपिल के मुंबई वापस आने से ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को एक नए शो की सौगात मिलने वाली है । कपिल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं । वहीं कपिल टि्वटर पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं । वो फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं ।