{"_id":"603694948ebc3ee95457b94b","slug":"kapil-sharma-was-fascinated-by-nora-fatehi-s-beauty-and-ask-this-question-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही पर फिदा हो गए थे कपिल शर्मा, पूछ बैठे थे ऐसा सवाल कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नोरा फतेही पर फिदा हो गए थे कपिल शर्मा, पूछ बैठे थे ऐसा सवाल कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही और कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा शो' में कई बार कॉमेडियन कपिल शर्मा सेलेब्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा अपने दर्शकों को खूब हंसाते हैं और यही वजह है कि लोग इस शो को काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस कपिल पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शो के दौरान कपिल शर्मा एक एक्ट्रेस की खूबसूरती पर इतना कायल हो गए थे कि उन्होंने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया था कि अभिनेत्री शर्मा गईं थीं। आज हम आपको ये किस्सा बताने जा रहे हैं।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं। ‘डांसिंग क्वीन’ और एक्ट्रेस नोरा फतेही की खूबसूरती के चर्चे सभी जगह है और ऐसे ही कपिल शर्मा भी उनकी खूबसूरती पर कायल हो गए थे। दरअसल, फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के प्रमोशन के दौरान नोरा फतेही फिल्म की पूरी कास्ट के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं।
3 of 5
नोरा फतेही और कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
नोरा फतेही को देखते ही कपिल शर्मा उन्हें देखते ही रह गए। इसके बाद कपिल शर्मा नोरा की खूबसूरती की तारीफ करने लगे और पूछते हैं कि, 'आप खाती क्या हैं?' आगे कपिल कहते हैं कि, 'भगवान इतनी खूबसूरत लड़कियां बनाता कहां है ? यहां ऐसी लड़कियां क्यों नहीं दिखती हैं।' कपिल के इस सवाल को सुनकर नोरा शर्मा जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान कॉमेडियन व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आए थे। इन तस्वीरों को देखने के बाद कपिल के फैंस को उनकी चिंता हो गई थी और वो सोशल मीडिया पर लगातार कपिल का हाल पूछ रहे थे। जिसके बाद कपिल शर्मा ने बताया था कि, 'मैं ठीक हूं, बस जिम में थोड़ी बैक इंजरी हो गई है। कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा। आपकी फिक्र के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
5 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
तो वहीं कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है। इस समय उनका शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हो रहा है। हालांकि, कपिल ने फैन्स को शो बंद करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनी हैं, इसलिए वह शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। अब ये शो जुलाई में नई थीम के साथ ऑनएयर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।