A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
{"_id":"5c3c5d21bdec22738813a092","slug":"kapil-sharma-wife-ginni-wishes-her-mother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास के बर्थडे पर गिन्नी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, इमोशनल हो गए कॉमेडियल कपिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सास के बर्थडे पर गिन्नी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, इमोशनल हो गए कॉमेडियल कपिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Jan 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर चुके हैं। कपिल अपनी मां से काफी जुडे हुए हैं, समय–समय पर वह सेट पर अपनी मां को साथ भी लाते हैं। हाल ही में कपिल ने पत्नी गिन्नी संग मिलकर मां को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। कपिल की पत्नी गिन्नी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Trending Videos
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding
- फोटो : Instagram
तस्वीर में गिन्नी पति कपिल और सास के साथ नजर आ रही हैं। गिन्नी ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है। Happy Birthday mumy Stay Happy n Healthy always। वहीं कपिल ने भी अपनी मां को जन्मदिन विश करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। Wish u a very happy birthada maa. Thank you for bringing me in this beautiful world. This world is beautiful just because of you, may you keeo laughing always. Love you.
Happy Birthday mumy 🎉🎊🥳
— GINNI (@ChatrathGinni) January 13, 2019
Stay Happy n Healthy always 😇🥰 @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/xOaSH66csX
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma
- फोटो : social media
जहां तक बात कपिल के करियर की करें तो, इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा कपिल का शो एक बार फिर से टीआरपी की रेस में आगे निकल गया है। द कपिल शर्मा शो को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। शो में पुराने फॉर्मेट की तरह सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं और कपिल उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब करते हैं। इस रविवार प्रसारित हुए एपिसोड में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे। दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज शो पर खोलते हुए दिखाई दिए।
the kapil sharma show
- फोटो : instagram
पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया कि 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।'
विज्ञापन
shatrughan sinha
पूनम सिन्हा ने आगे बताया कि 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।' कपिल का यह एपिसोड भी दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया गया।