फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: 14 साल की उम्र में ही काम पर लग गए थे कपिल शर्मा, पहली सैलरी के रूप में मिले थे महज इतने रुपये

Sat, 18 Mar 2023 12:27 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kapil sharma zwigato film actor said he earned 500 rupees in first salary worked at mill at age of 14
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। टीवी पर वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। वहीं, अब वह फिल्मों में गंभीर किरदार के जरिए कॉमेडी से अलग कुछ नया करने की कोशिश में हैं। वह पिछले कई साल से आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह काफी संघर्षों के बाद हासिल किया है। अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए अपनी पहली सैलरी का भी खुलासा किया है।

Kapil sharma zwigato film actor said he earned 500 rupees in first salary worked at mill at age of 14
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि जब उन्होंने एक फोन बूथ पर काम करना शुरू किया था, तब वह काफी छोटे थे और प्रति माह 500 रुपये कमाते थे। वह उस दौरान पार्ट टाइम जॉब करते थे। उन्होंने बताया कि तब वह कुछ ही घंटे काम किया करते थे। रात 10 बजे से एक बजे तक और फिर सुबह चार बजे से सात बजे तक।

Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोडी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा

Kapil sharma zwigato film actor said he earned 500 rupees in first salary worked at mill at age of 14
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कपिल ने अपनी अगली नौकरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अगली नौकरी उन्हें एक मिल में मिली, जहां वह 14 साल की उम्र में काम करते थे और 900 रुपये प्रति महीना कमाते थे। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने बहुत से छोटे-छोटे काम किए हैं, जैसे दसवीं की परीक्षा देने के बाद वह एक कपड़ा मिल में काम करते थे। इतनी गर्मी पड़ती थी कि प्रवासी मजदूर भी अपने गांव वापस भाग जाते थे, लेकिन वह काम करते रहते थे।

Ajay Devgn: सलमान-शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बोले अजय देवगन, ट्रोल्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma zwigato film actor said he earned 500 rupees in first salary worked at mill at age of 14
कपिल शर्मा - फोटो : social media

साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि घर से कोई दबाव नहीं था कि वह कोई नौकरी करें। उन्हें छोटी उम्र में पैसा कमाकर लाने के लिए नहीं कहा जाता था, फिर भी वह अपने खर्चों और पॉकेट मनी के लिए छोटे-मोटे काम कर पैसे कमा लेते थे। इन पैसों से वह घर के साथ-साथ मां के लिए भी कुछ खरीद लेते थे, जो उन्हें बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर पैसे मांगने में शर्म आती थी, इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर

विज्ञापन
Kapil sharma zwigato film actor said he earned 500 rupees in first salary worked at mill at age of 14
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म 'ज्विगाटो' में कपिल एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है।

Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग ने किया खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed