फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कद्दावर नेता ही नहीं लिरिक्स राइटर भी हैं कपिल सिब्बल, एआर रहमान के लिए लिख चुके हैं गाने

Wed, 08 Aug 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
kapil sibal birthday special songs written for films
कपिल सिब्बल, एआर रहमान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पेशे से वकील कपिल सिब्बल 8 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। पंजाब के जालंधर शहर में जन्मे कपिल सिब्बल के पिता बंटवारे के वक्त भारत आ गए थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गए। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। इसके बाद एलएलएम की पढ़ाई के लिए हावर्ड गए और पढ़ाई पूरी करके 1977 में वापस लौटे। वो तीन बार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।

kapil sibal birthday special songs written for films
कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल भले पेशे से वकील हों लेकिन उन्हें लिखने का काफी शौक है। कविताएं लिखने के साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने लिखे हैं। 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'शोरगुल' में उन्होंने दो गाने लिखे। पहला गाना 'तेरे बिना' और दूसरा गाना 'मस्त हवा'। इन गानों का संगीत नीलाद्रि कुमार ने दिया है। 'तेरे बिना' गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

kapil sibal birthday special songs written for films
कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने ऑस्कर विनर एआर रहमान के साथ भी काम किया है। रहमान के एल्बम 'रौनक' में उन्होंने गाने लिखे हैं, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। वहीं एल्बम में 'लाडली' गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है। उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में और भी गाने लिखने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sibal birthday special songs written for films
कपिल सिब्बल

एक इंटरव्यू में कबिल सिब्बल ने कहा था कि उनकी कविताएं उनकी भावनाओं को दिखाती हैं। नेता भी इंसान होते हैं। हर कोई कुछ नया क्रिएट करना चाहता है। ऐसे में अपने पेशे के अलावा लिखने का काम भी करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कई मौकों पर अपनी शायरियों से महफिल भी जमाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed