Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Karan Deol will share screen with family in Apne 2 remembers actor uncle Bobby Deol, inspired him not to give up after his first film failed
{"_id":"6220d9c879534203040e1275","slug":"karan-deol-will-share-screen-with-family-in-apne-2-remembers-actor-uncle-bobby-deol-inspired-him-not-to-give-up-after-his-first-film-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apne 2: परिवार संग स्क्रीन शेयर करने को तैयार हैं करण देओल, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद चाचा बॉबी देओल ने किया था मोटिवेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Apne 2: परिवार संग स्क्रीन शेयर करने को तैयार हैं करण देओल, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद चाचा बॉबी देओल ने किया था मोटिवेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण देओल, बॉबी देओल, सनी देओल
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पलदिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का खास रिसपॉन्स नहीं मिला था और ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में करण देओल ने बताया कि कैसे उनके चाचा बॉबी देओल ने उन्हें फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद हार न मानने के लिए प्रेरित किया। करण ने कहा कि फिल्म के बाद उनके लिए चीजें इतनी अच्छी नहीं चल रही थीं। हालांकि, बॉबी सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों ने मुश्किल दौर में उनका पूरा साथ दिया।
2 of 5
करण देओल
- फोटो : insta
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत करते हुए अभिनेता करण देओल ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह संघर्ष कर रहे थे तब किस तरह से बॉबी देओल ने उनसे बात की और उन्हें अपना उदहारण देते हुए समझाया। एक्टर ने कहा कि बॉबी और उनके परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें हार न मानने के लिए प्रेरित किया।
करण ने बातचीत करते हुए कहा, "बॉबी चाचा मेरे पास आए और उन्होंने कहा 'तीन साल तक, मुझे कोई काम नहीं मिला। मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी शुरुआत की थी और मेरे पास सबसे बड़ी हिट थी , लेकिन तब भी चीजें मेरे तरीके से काम नहीं कर रही थीं।" बॉबी ने अपने भतीजे से कहा कि उनका मानना है कि उन्हें अपने अभिनय करियर में दूसरा मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण देओल
- फोटो : insta
करण ने बॉबी की बात को याद करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि बस हार मत मानो। मुझे देखो, तीन साल बाद और अब मैं फिर से मजबूत हो रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं इंडस्ट्री में फिर से शुरु हो गया हूं।" करण ने आगे कहा, "तो बस उन्हें देखकर और अपने घर में ऐसे प्रेरक लोगों को देखकर, मैंने हार नहीं मानी।"
विज्ञापन
5 of 5
करण देओल
- फोटो : insta
अपने 2 में परिवार संग स्क्रीन शेयर करेंगे करण देओल-
आपको बता दें कि जल्द ही अपने 2 भी आने वाली है जिसमें करण देओल अपने पिता सनी देओल, चाचा बॉबी देओल और दादा धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। साल 2021 में उन्हें फिल्म 'वेले' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।