{"_id":"5b93c87e867a557ebf6cb5b4","slug":"karan-johar-alking-about-homosexuality-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक लोगों को लेकर करण जौहर का बड़ा बयान, कहा संबंध बनाने से पहले जान लें ये बातें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समलैंगिक लोगों को लेकर करण जौहर का बड़ा बयान, कहा संबंध बनाने से पहले जान लें ये बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने गुरूवार को आईपीसी की विवादित धारा 377 के एक हिस्से को सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपराध की श्रेणी से खत्म करने के बाद ट्विटर के जरिए इस फैसले पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बता। इसके ठीक दो दिन बाद अब करण जौहर ने समलैंगिक लोगों को लेकर बड़ी बात कही है। जिससे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट CNN-News18 को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा है- 'मैंने बहुत लोगों में देखा है कि उनके पास समलैंगिक संबंधों को लेकर बहुत कम जानकारी है।' उन्होंने बताया- 'बहुत से गे कपल एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन समाज और परिवार के डर की वजह से वह कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। यह इसलिए क्योंकि इन लोगों को समलैंगिक संबंधों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है।
3 of 4
करण जौहर आगे कहते हैं- 'समलैंगिक लोगों को पहले अच्छे से अपने शारीरिक संबंधों के अलावा भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे को समझ लेना चाहिए। जब यह लोगों इस बारे में अच्छे से जान जाएंगे तो उन्हें वास्तव में किसी तरह की नकारात्मक परेशानी नहीं होगी, फिर चीजें एकदम ठीक हो जाएंगी। अगर महिला को किसी महिला और पुरूष को किसी पुरूष से प्यार हो जाता हैं तो लोग क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि ये लोग तो चले जाएंगे पर तुम्हारी जिंदगी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि बीते 6 सितंबर को देश की सर्वोच्च अदालत ने आईपीसी की धारा 377 के एक हिस्से को अपराध की श्रेणी से खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि समलैंगिक संबंध बनाना किसी भी तरह का कोई अपराध नहीं है। भारत एक आजाद देश है और हर व्यक्ति को उसके अनुसार जीने का हक है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर है। हर कोई कोर्ट के फैसले का स्वागत कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।