फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1999 में एक्शन इमेज पर दाव लगा अक्षय ने लिया था चैलेंज, ये है खिलाड़ी कुमार का 'संघर्ष' इतिहास

Sat, 08 Sep 2018 06:16 PM IST
विवेक शुक्ला, अमर उजाला
विवेक शुक्ला, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar birthday special story with alia bhatt first film in bollywood delhi ncr
akshay kumar

रविवार को बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का 51वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। साल 1990 तक अक्षय कुमार ने खुद को बतौर 'खिलाड़ी' हिंदी सिनेमाजगत में स्टेबलिश कर लिया था। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी साल 1999 में आई फिल्म "संघर्ष"।

Akshay kumar birthday special story with alia bhatt first film in bollywood delhi ncr
akshay kumar

19 साल पहले अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल तो दिखाया ही था साथ ही अक्षय की गिनती सीरियस हीरों के तौर पर होने लगी थी। संघर्ष ही वो पहली फिल्म थी जिसमें फैंस को अक्षय का एक्शन नहीं बल्कि सीरियस अंदाज पसंद आया था। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट थी प्रीति जिंटा।

Akshay kumar birthday special story with alia bhatt first film in bollywood delhi ncr
alia batt

इसके अलावा इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें महेश भट्ट की बेटी और आज बेहतरीन अदाकारा बन चुकी आलिया भट्ट ने बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। आलिया फिल्म में अक्षय की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। हालांकि तब किसी ने उनके किरदार पर ज्यादा फोकस नहीं लिया था क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज स्टार्स मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar birthday special story with alia bhatt first film in bollywood delhi ncr
akshay kumar

90 के दशक में अक्षय की गिनती टॉप एक्टर्स में होती थी। उस दौर की हर बड़ी एक्ट्रेस अक्षय के साथ काम करना चाहती थीं। अपने एक्शन इमेज को छोड़ क्राइम साइकोलॉजी पर आधारित फिल्म में काम करना अक्षय के लिए एक चैलेंज जैसा था। लेकिन अक्षय ने इस फिल्म से खुद को बॉलीवुड में साबित किया। फिल्म में अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की जोड़ी को खूब सराहा गया था। इस फिल्म से आशुतोष राणा को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

विज्ञापन
Akshay kumar birthday special story with alia bhatt first film in bollywood delhi ncr
akshay kumar

हमेशा अफेयर की वजह से चर्चा में रहने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर किसी के प्यार में पड़ चुके थे और वो कोई और नहीं बल्कि अपनी जमाने के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना थीं।  1999 ये वही साल था जब अक्षय का नाम ट्विंकल खन्ना के साथ जोड़ा जा रहा था। इसी साल दोनों ने जुल्मी, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्में साथ की थी। अक्षय और ट्विंकल ने कुछ साल डेट करने के बाद साल 2001 में शादी कर ली थी। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। दोनों के 2 बच्चें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed