प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को अब बॉलीवुड स्टार्स का साथ मिल रहा है। आमिर खान पहले ही पीएम मोदी की इस पहल का समर्थन कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में निर्माता और निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है। आगे जानिए दोनों स्टार्स ने क्या कहा?
पीएम मोदी की इस मुहिम से जुड़े करण जौहर और आयुष्मान खुराना, आमिर खान पहले ही कर चुके हैं समर्थन
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ के इस्तेमाल को खत्म करने की पहल, बेहद अच्छा प्रयास है। न केवल इस महान देश के नागरिक होने के नाते, बल्कि दुनिया के एक नागरिक होने के नाते हमें इस पहल का समर्थन करना चाहिए। हमारा पर्यावरण ही हमें परिभाषित करता है।'
The initiative by our honourable Prime minister @narendramodi to eliminate the usage of “single use plastic “is formidable and as citizens of not just our incredible nation but also of the world we have to support this extremely important cause ....our environment defines us.....
करण जौहर के अलावा आयुष्मान खुराना ने भी इस मुहिम का समर्थन करते हुए लिखा- 'जलवायु परिवर्तन हो रहा है और हम सबको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पर्यावरण बचाने के लिए हम थोड़ी सी कोशिश करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुक्रिया जो उन्होंने ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ को खत्म करने के लिए, लोगों से आग्रह किया।'
Climate change is real and all of us should ensure we do our bit to protect the environment. Thank you Prime Minister @narendramodi ji on urging people to eliminate ‘single-use plastic’.
इससे पहले आमिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की इस मुहिम में अपना समर्थन देने के लिए शुक्रिया । आपके उत्साहवर्धक शब्द दूसरों को भी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करेंगे' ।
The initiative by the Hon'ble PM @narendramodi to curb 'single use plastic' is an effort all of us should strongly support. It's up to each of us to make sure we stop using 'single use plastic'.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में देश की जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने का अनुरोध किया था। मोदी ने मन की बात में कहा- '2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हम सभी न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत बनकर दिखाएं बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे।'

कमेंट
कमेंट X