फिल्म के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) और करण जौहर (Karan Johar) का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही मधुर भंडारकर ने करण जौहर पर अपने प्रोजेक्ट का टाइटल हड़पने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दिया है।
मधुर भंडारकर से करण जौहर ने मांगी माफी, लेकिन फिल्म के टाइटल के लिए कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने ट्वीट में लिखा, 'ये मेरे प्रिय दोस्त मधुर भंडारकर के लिए...'। इसके साथ ही एक तस्वीर पर करण ने आधिकारिक बयान में लिखा, 'हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, हम इस एकजुट इंडस्ट्री का हिस्सा कई वर्षों से हैं। इन सालों में मैं आपके काम का एक बड़ा प्रशंसक भी रहा हूं और मैंने हमेशा आपके लिए अच्छा ही चाहा है। मुझे पता है कि आप हमसे नाराज हैं।'
करण के बयान में आगे लिखा है, 'मैं बीते कुछ हफ्तों में आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' अपने नॉन फिक्शन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए चुना था, क्योंकि हमारा टाइटल हटके था, इसलिए हमने नहीं सोचा था कि इससे आप नाराज हो जाएंगे। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।'
To my dear friend @imbhandarkar 🙏❤️ pic.twitter.com/l5oX2hmM8A
बयान के आखिर में करण ने लिखा, 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि हम अपनी सीरीज को फैब्युलस लाइव्स के टाइलट से सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जो कि फ्रेंचाइज का टाइटल है और इसे आगे जाना है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि फॉर्मेट, नेचर, ऑडियंस और सीरीज का टाइटल अलग है और इससे आपके प्रोजेक्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।'
क्या है पूरा मामला:
दरअसल कुछ दिनों पहले करण जौहर ने वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद मधुर भंडारकर ने करण और उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता पर आरोप लगाया कि उन्होंने वेब शो के लिए उनकी फिल्म का टाइटल छीना है।