छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री टीना दत्ता का जन्म 26 नवंबर 1991 को हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली सिनेमा में भी काम किया और खूब नाम कमाया है। टीना दत्ता छोटे पर्दे की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। टीना दत्ता के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
उतरन सीरियल से मशहूर हुई थीं टीना दत्ता, न्यूड शख्स के साथ फोटोशूट करवाने की वजह से खूब रही थीं चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत महज पांच साल की उम्र से कर दी थी। वह बाल कलाकार के तौर पर बंगाली सीरियल पीता माता संतान में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई बंगाली फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। टीना दत्ता ने हिंदी सीरियल्स में अपने करियर की शुरुआत 2009 में की थी। उन्होंने उतरन और हॉरर सीरियल कोई आने को है में अभिनय किया।
टीना दत्ता को असली पहचान सीरियल उतरन से मिली थी। इस सीरियल में इच्छा का किरदार करके वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा टीना दत्ता विवादों में भी आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में मॉडल अंकित भाटिया के साथ फोटोशूट करवाया था। जिसमें अंकित न्यू़ड थे।
इसके अलावा टीना दत्ता अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। वह एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, जिसमें टीना दत्ता को घरेलू हिंसा शिकार होना पड़ा था। अपने साथ हुई घरेलू हिंसा पर टीना दत्त मीडिया के सामने कई बार बोल चुकी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पांच साल तक ऐसे रिलेशनशिप में रहीं जहां उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था।
टीना दत्ता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं उसके साथ रहना चाहती थी क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी'। लेकिन जब उनके बॉयफ्रेंड ने टीना दत्ता को उनके दोस्तों के सामने पीटा तो उनको एहसास हुआ कि अब इस रिश्ते का खत्म हो जाना ही बेहतर है। उनकी इस घटना की मीडिया में काफी चर्चा हुई थी।
पढ़ें: इस वजह से इतनी ज्वेलरी पहनते हैं बप्पी लहरी, छह साल पहले थे इतने गोल्ड और संपत्ति के मालिक