करण जौहर मौजूदा हिंदी सिनेमा के बड़े नाम माने जाते हैं। निर्देशक के तौर पर कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना और माई नाम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में करण ने दी हैं। करण फिल्मी परिवारों के तमाम बच्चों को भी लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है। आइए आपको बताते हैं करण जौहर की प्रोड्यूसर के तौर पर बनाई गई ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। धर्मा प्रोडक्शन के लिए कलंक बनी एक दर्जन फिल्मों की ये है पूरी लिस्ट, देखिए आगे की स्लाइड्स में।
करण जौहर के नाम पर इन 12 फिल्मों ने दर्शकों को लगाया चूना, बनीं धर्मा प्रोडक्शन की 'कलंक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काल (2005)
सोहम शाह के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म काल को करण जौहर और शाहरुख खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता जैसी सितारों से सजी फिल्म काल दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नही उतर सकी। अपनी पहली फिल्म का निर्देशन कर रहे सोहम इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद इस फिल्म को सफल नहीं बना सके।
वेक अप सिड (2009)
फिल्म वेक अप सिड में करण ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम किया। रणबीर कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर जैसे सितारो से सजी फिल्म वेक अप सिड से निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने फिल्म निर्देशन के सफर की शुरूआत की। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद अयान और रणबीर फिल्म ने ये जवानी है दीवानी में एक साथ काम किया और यह फिल्म सुपरहिट रही।
आई हेट लव स्टोरीज (2010)
इस फिल्म में करण और इमरान खान ने पहली बार एक साथ काम किया। अपनी पहली फिल्म का निर्देशन कर रहे पुनीत मल्होत्रा इस फिल्म को सफल नहीं बना सके। इस फिल्म में इमरान के अलावा सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दर्शकों को न तो रोमांस नजर आया ना ही कॉमेडी। करण और पुनीत ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी एक साथ काम किया।
एक मैं और एक तू (2012)
एक मैं और एक तू में करण ने एक बार फिर इमरान खान को मौका दिया। इस बार निर्देशक की जिम्मेदारी मिली एक और नए निर्देशक शकुन बत्रा को। नतीजा फिर वही हुआ, एक और असफल फिल्म। इमरान खान, करीना कपूर, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक जैसे सितारों से सजी फिल्म एक मैं और एक तू अपनी कमजोर कहानी और अनुभवहीन निर्देशन के चलते दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही।