दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। बीते 14 और 15 नवंबर को दोनों ने इटली में बेहद ही निजी शादी की इस शादी में 30 करीबी लोग ही शामिल हुए। दोनों की शादी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पहले सामने नहीं आई और अब अपनी शादी का एल्बम रिलीज कर रहे दीपवीर की रोमांटिक फोटोज देख न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी क्रेजी हो गए हैं।
'दीपवीर' की शादी की तस्वीरों को देख करण जौहर के मन में उठी ये चाहत, सोनाक्षी के कमेंट ने भी जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की लगभग सभी हस्तियों ने दोनों को शादी की खूब सारी बधाई दी है। कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार जताया तो कुछ के कमेंट इतने वायरल हो गए कि हर कोई उसी की बात कर रहा है।
बता दें जैसे ही दीपिका-रणवीर ने शादी की फोटो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की वैसे ही करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा- उफ्फ... मैं भी अब शादी करना चाहता हूं... अब दोनों की शादी की तस्वीरें हैं ही इतनी अच्छी कि किसी का भी दिल शादी का कर जाए।
दोनों की तस्वीर पर न केवल करण जौहर बल्कि कई सितारों ने कमेंट किया उनमें सोनाक्षी और हुमा कुरैशी का कमेंट कुछ खास था। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- हाय, नजर न लगे बाबा और बेबी को... बस अब मेरी भी करवा दो। वहीं हुमा कुरैशी ने लिखा- माशा अल्लाह... तुम दोनों मुझे अभी शादी के लिए मजबूर कर रहे हो...
बता दें अभी दोनों अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी के लिए बेंगलुरु में हैं। इसमें दोनों फैमिली के करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स को ही इनवाइट किया गया है। दीपिका और रणवीर दोनों इस फंक्शन में सब्यसाची आउटफिट्स पहनेंगे। इसके बाद 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरे फील्ड के लोग भी शिरकत करेंगे।