फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर के दिल के बेहद करीब है 'गुड न्यूज', क्लाइमेक्स देख हो गए थे भावुक

Mon, 18 Nov 2019 02:36 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 Nov 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar gets emotional during lauch Good Newwz trailer starrer Akshay Kumar Kareena Kapoor
Good Newwz - फोटो : amar ujala mumbai

अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म 'गुड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 22 सेकेंड के ट्रेलर में अक्षय के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में हैं। धर्मा प्रोडक्शन और गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को मुंबई में एक समारोह में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकारों संग निर्माता करण जौहर, शशांक खेतान और निर्देशक राज मेहता भी नजर आए।  इस फिल्म के जरिए राज निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।

Karan Johar gets emotional during lauch Good Newwz trailer starrer Akshay Kumar Kareena Kapoor
Good Newwz - फोटो : amar ujala mumbai

समारोह में सभी कलाकारों ने मीडिया से भी बातचीत की। करण ने बताया कि इस फिल्म के द्वारा धर्मा प्रोडक्शन 17वें निर्देशन को लॉन्च कर रही है। करण ने कहा, 'मैं हमेशा ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों जैसी कोई फिल्मे बनाना चाहता था जो दर्शकों को हंसाये भी और रुलाये भी। इस वजह से मैंने  यह फिल्म चुनी। यह फिल्म हंसाने के साथ- साथ आपको भावुक भी करेगी। मैं भी दो बच्चों का पिता हूं इसलिए मैं इस फिल्म से एक जुड़ाव महसूस करता हूं। गुड न्यूज मेरे दिल के बहुत ही पास है जिसके क्लाइमेक्स तक मैं रोने भी लगा था।' 

Karan Johar gets emotional during lauch Good Newwz trailer starrer Akshay Kumar Kareena Kapoor
Good Newwz - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं करण ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा,  'मैं अक्षय के पास दूसरी फिल्म की स्क्रीप्ट लेकर गया था हालांकि अक्षय को वह फिल्म पसंद नहीं आई और जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनी तो उन्होंने इस फिल्म को करने की इच्छा प्रकट की। वह हमेशा ही कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं। उनके लिए फिल्म का निर्देशक या फिल्म का स्तर मायने नहीं रखता है। वे अब तक 23 नए निर्देशकों की फिल्म कर चुके हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar gets emotional during lauch Good Newwz trailer starrer Akshay Kumar Kareena Kapoor
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने इस फिल्म की कहानी को लेकर बताया कि यह फिल्म असल घटनाओं को लेकर बनाई गई है। फिल्म की कहानी उन्हें पसंद आई इसलिए उन्होंने यह फिल्म करने का मन बनाया। समारोह में अक्षय ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इन सवाल-जवाबों में उन्होंने बताया कि वह बहुत ही सकारात्मक इंसान हैं और बुरी खबर में भी अच्छी खबर ढूंढते हैं। वहीं अक्षय ने यह भी बताया कि फिल्म जगत में उन्हें यह मुकाम हासिल करने में लेखकों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, 'मेरे अनुसार फिल्म में लेखक की अहमियत निर्देशक से भी अधिक होती है। अगर कहानी में दम नहीं होगा तो निर्देशक और कलाकार कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि किसी भी कलाकार को सफलता दिलाने में लेखक का बहुत ही बड़ा हाथ होता है।' यह फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

पढ़ें: लता जी के हेल्थ अपडेट से लेकर इंडिया में ट्रोलर्स का शिकार हुईं 'केटी पैरी', आज की बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed