सब्सक्राइब करें

शनाया की ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर करण जौहर ने की डेब्यू की घोषणा, यूजर्स बोले- कपूर से आगे कब बढ़ोगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Mar 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar got trolled after sharing news of Shanaya Kapoor debut users said give chance to the outsiders
करण जौहर, शनाया कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में नेपोटिजम को लेकर बहस सालों से चलती आ रही है, लेकिन आए दिन किसी ना किसी स्टार किड के लॉन्च होने की खबर सामने आ जाती है। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के डेब्यू की घोषणा की है। करण ने शनाया की कुछ ग्लमैरस तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए बताया कि वो धर्मा मूवीज से डेब्यू कर रही हैं। अब इस पोस्ट को लेकर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Trending Videos
Karan Johar got trolled after sharing news of Shanaya Kapoor debut users said give chance to the outsiders
शनाया कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया के डेब्यू की खबरें लंबे वक्त से चर्चा में थी। शनाया जान्हवी कपूर की चचेरी बहन हैं और अब वो भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। वहीं करण जौहर ने भी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वो शनाया को लॉन्च कर रहे हैं।






 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar got trolled after sharing news of Shanaya Kapoor debut users said give chance to the outsiders
शनाया कपूर - फोटो : Instagram

अब करण जौहर के इस खबर की घोषणा करते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'कभी तो बॉलीवुड के बाहर से भी लोगों को मौका दे दो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर प्रतिभा है तो क्यों नहीं लेकिन एक ये तो एक और बॉर्बी डॉल जैसी लग रही है'।

Karan Johar got trolled after sharing news of Shanaya Kapoor debut users said give chance to the outsiders
शनाया कपूर, संजय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं अन्य यूजर्स ने कहा कि, 'आखिर नई प्रतिभा के लिए हम लोग कपूर खानदान से आगे क्यों नहीं बढ़ सकते' ? बता दें कि करण जौहर पर हमेशा से ही स्टार किड्स को लॉन्च करने को लेकर निशाना साधा जाता है। लोगों का कहना है कि करण कभी नए लोगों को फिल्मों में मौका नहीं देते हैं और मशहूर हस्तियों के बच्चों को ही फिल्म में कास्ट करते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar got trolled after sharing news of Shanaya Kapoor debut users said give chance to the outsiders
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

बता दें कि करण जौहर इससे पहले आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर जैसे सितारों को लॉन्च कर चुके हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही वो नेपो किड्स को लॉन्च करने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे थे। इसके चलते उन्होंने काफी समय तक सोशल मीडिया से दूरी भी बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed