बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बनाई थी। फिल्म का म्यूजिक और कहानी दोनों ही सुपरहिट रहे थे। आज भी लोग इस फिल्म के गाने गुनगुनाते रहते हैं। वहीं पिछले दिनों करण बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का म्यूजिक जब ऑर्केस्ट्रा पर बजा तो सब मंत्रमुग्ध हो गए। स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से इस फिल्म के गानों की धुन को बजाया।
जब विदेश में बजी 'कुछ कुछ होता है' की धुन, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे सुनकर करण जौहर भी भावुक हो गए। उन्होंने इसे सुनने के बाद इस पर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- 'इसे देखकर काफी उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं! कुछ कुछ होता है।'
The Stuttgart Chamber Orchestra gave an energetic rendition of #kuchkuchhotahai ...this is such a proud moment for Indian Cinema.... Congrats @iamsrk @KajolAtUN Rani Mukherji Jatin-Lalit and @karanjohar pic.twitter.com/5EtpkbwHYz Was so excited and honoured to see this!!!!! #KuchKuchHotaHai https://t.co/EKsDTSMVj1
स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक इसका गुणगान कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने कमाई और कामयाबी के कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। फिल्म में खासकर एक्ट्रेस काजोल के काम को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।