{"_id":"5a8bbca34f1c1b2d068b79ac","slug":"shahid-kapoor-will-not-attend-sanjay-leela-bhansali-padmaavat-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भंसाली ने फिर रखी 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, नहीं जाएंगे शाहिद कपूर, ये रही वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भंसाली ने फिर रखी 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, नहीं जाएंगे शाहिद कपूर, ये रही वजह
Tue, 20 Feb 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज से लेकर अब तक कई सक्सेस पार्टीज भी हो चुकी हैं। अब तक यह फिल्म 500 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
2 of 5
फिल्म की ग्रैंड सफलता को देखते हुए एक बार फिर से भंसाली ने 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी करने का प्लान बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार इस पार्टी में कुल 150 लोगों के आने की संभावना है। उनकी पार्टी की इस गेस्ट लिस्ट में 'पद्मावत' के मुख्य किरदार यानि दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह सबसे ऊपर हैं।
3 of 5
मगर भंसाली की इस पार्टी में शाहिद कपूर के आने की संभावना बहुत कम है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वक्त शाहिद की इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में चल रही हैं जिसके चलते शाहिद का पार्टी में पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हालांकि मीडिया में यह भी खबर है कि शाहिद जानबूझकर 'पद्मावत' की इस सक्सेस पार्टी में नहीं जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि 'पद्मावत' में दर्शकों ने शाहिद के किरदार से ज्यादा रणवीर के किरदार को पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
Padmaavat
इसके चलते शाहिद कपूर और रणवीर सिंह में 'कोल्ड वॉर' जैसी स्थिति भी आ गई थी। हो सकता है कि शाहिद इस वजह से भी भंसाली की पार्टी में जाने से खुद को रोक सकते हैं। फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद ने राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।