डायमंड व्यापारी नीरव मोदी के 11,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद पूरे देश में सनसनी मच गई। इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। हाल ही में रितेश देशमुख ने नीरव मोदी पर तंज कसा। इससे पहले ऋषि कपूर भी इतने बड़े बैंक घोटाले पर बोल चुके हैं।
रितेश देशमुख ने ली नीरव मोदी की चुटकी, कहा- 'मैं अकेला बैंकचोर, जो फेल हो गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश ने अपनी फिल्म 'बैंक चोर' की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'शायद मैं अकेला ‘बैंक चोर’ हूं जो नाकाम रहा।' बता दें कि रितेश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म को बनाने में 15 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
I am the only ‘BANK-CHOR’ that failed. pic.twitter.com/E10PzOXe9i
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) February 20, 2018
बॉक्स ऑफिस पर ‘बैंक चोर’ ने महज 8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पुलिस ऑफिसर के रोल में थे। रितेश के इस ट्वीट को हजारों यूजर्स ने लाइक और रिट्वीट किया है। इस पर लोगों ने मजे भी लिए हैं।
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- जिस तरह घोटालों के आंकड़े आजकल बाहर आ रहे हैं। मुझे डर है कि कहीं प्रधानसेवक जी उल्टा हमसे 15 लाख मांगना ना शुरू कर दें।
इससे पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था, 'मुझे यह बात समझ नहीं आती कि साल 2011 में किसी बैंक किसी को 11,300 करोड़ रुपए का लोन देता है और इस पर इतने सालों में कोई जांच नहीं हुई? इससे यह साबित होता है जो भी चमक रहा है वह सिर्फ डायमंड नहीं है। कपाट में कई कंकाल मौजूद हैं और बहुत से दस्तानों में बहुत से हाथ शामिल हैं।'