फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridgerton Season 2: नेटफ्लिक्स का खुलासा, ब्रिजर्टन सीजन-2 में करण जौहर की इस फिल्म का गाना देगा सुनाई

Sun, 06 Mar 2022 12:31 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 06 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham song will be heard in Bridgerton season two
ब्रिजर्टन सीजन 2 - फोटो : Social Media

नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा ब्रिजर्टन के दूसरे सीजन के प्रीमियर की तारीख की घोषणा हो चुकी है। अब नेटफिलक्स ने खुलासा किया है कि शो के नए सीजन में एक प्रसिद्ध बॉलीवुड गाने का कवर वर्जन होगा। शो में करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के टाइटल ट्रैक का कवर शामिल होने जा रहा है। कवर को क्रिस बोवर्स ने कंपोज किया है। 


 
Karan Johar Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham song will be heard in Bridgerton season two
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media

बता दें कि 'कभी खुशी कभी गम' अपने समय की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 136 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, काजोल, हृतिक रोशन और करीना कपूर ने अभिनय किया था। फिल्म का टाइटल ट्रैक को ब्रिजर्टन में फिर से रीक्रिएट किया जाएगा। गाने को जतिन ललित ने कंपोज किया था। गाने को लता मंगेशकर ने गाया था।

Karan Johar Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham song will be heard in Bridgerton season two
कभी खुशी कभी गम - फोटो : यूट्यूब

इसके अलावा आने वाले सीजन में निर्वाण की स्टे अवे, मैडोना की मटेरियल गर्ल, रिहाना के डायमंड्स, रॉबिन्स डांसिंग ऑन माई, एलानिस मॉरिसेट की यू ऑग्टा नो, हैरी स्टाइल्स 'साइन ऑफ द टाइम्स, केल्विन हैरिस' सहित गीतों का एक कवर संस्करण भी होगा। ब्रिजर्टन का पहला सीजन भी हिट फिल्मों के शास्त्रीय कवरों से भरा हुआ था, जिसमें मरून 5 की गर्ल्स लाइक यू, शॉन मेंडेस इन माई ब्लड, टेलर स्विफ्ट के वाइल्डेस्ट ड्रीम्स, कई अन्य शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham song will be heard in Bridgerton season two
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Youtube

 शो ब्रिजर्टन भाई-बहनों के बीच संबंधों पर आधारित है। जो प्यार की तलाश में लंदन में घूमते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपकमिंग सीजन के टीजर का अनावरण किया गया। ब्रिजर्टन सीजन दो का प्रीमियर 25 मार्च को होगा। जूलिया क्विन के उपन्यास 'द विस्काउंट हू लव्ड मी' पर इसकी कहानी आधारित है।


 
विज्ञापन
Karan Johar Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham song will be heard in Bridgerton season two
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के म्यूजिक सुपरवाइजर जस्टिन ने कहा कि  इस गाने को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। जस्टिन ने कहा कि भले ही इस सुपरहिट गाने को सब सुन चुके हैं लेकिन इसका इंस्ट्रूमेंटल वर्जन गाने में एक नई जान भर देगा। अब भारतीय दर्शक कभी खुशी कभी गम के नए वर्जन को इस सीरीज में कितना पसंद करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed