करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। साथ ही इसमें टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस दौरान करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए।
VIDEO: करण जौहर ने एक्ट्रेस के बारे में किया खुलासा, शाहरुख के घर पहुंच करती थीं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि 'अनन्या को देखकर मुझे पुराने दिन याद आ रहे हैं। वो अक्सर मन्नत (शाहरुख खान का घर) में आर्यन और सुहाना के साथ खेलती नजर आती थीं। आज वो इतनी बड़ी हो गई हैं और फिल्म के मेन लीड के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।' बता दें कि अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
इस दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि 'मुझे कॉम्पिटिशन पसंद है। फिल्म में भी ऐसा ही दिखाया गया है। नए लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी। बॉलीवुड को नए लोगों की जरूरत है।' बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर इस साल 10 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। जिससे आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है और एक बार फिर से करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। ट्रेलर से पता चलता है कि यह पिछली फिल्मों की तरह करण जौहर की मसाला फिल्म है लेकिन इसमें आपको टाइगर श्रॉफ के स्टंट देखने को मिलेंगे।
वहीं फिल्मों में आने से पहले ही अनन्या, कार्तिक आर्यन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। अनन्या, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म पति, पत्नी और वो के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।