फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत के बाद करण जौहर की ख्वाहिश रह गई अधूरी, उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
karan johar planning to shiddat postponed after sridevi death
करण जौहर और श्रीदेवी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की मौत से सभी सदमे में हैं। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी की मौत के बाद बॉलीवुड में अलग-अलग तरीके से उन्हें याद किया जा रहा है। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने ये बड़ा कदम उठाया है।

karan johar planning to shiddat postponed after sridevi death
Sridevi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी के अचानक मौत से करण जौहर की अपकमिंग फिल्म पर असर पड़ा है जिसमें वह मुख्य किरदार निभाने वाली थीं। जिसके बाद फिल्म ‘शिद्दत’ को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

karan johar planning to shiddat postponed after sridevi death
karan johar

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करने वाले हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन के अलावा संजय दत्त नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी 1993 में फिल्म 'गुमराह' में नजर आए थे लेकिन अब ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर नजर नहीं आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar planning to shiddat postponed after sridevi death
karan johar

करण जौहर कपूर खानदान के बेहद करीबी हैं। श्रीदेवी के निधन की खबर आने के बाद करण जौहर ने ही सबसे पहले कपूर परिवार जाकर श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी से मुलाकात की थी। करण जौहर जाह्नवी और खुशी के प्रति बेहद लगाव रखते हैं। 

विज्ञापन
karan johar planning to shiddat postponed after sridevi death
sridevi

इससे पहले, श्रीदेवी की पिछले ही दिनों डायरेक्टर गौरी शिंदे के साथ एक तस्वीर खूब छाई थी। श्रीदेवी ने 15 साल बाद गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से ही कमबैक किया था। अक्टूबर में श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए गौरी शिंदे ने कैप्शन में लिखा था- 'कमिंग सून'। इस बात से ये अंदाजा लगाया गया कि जल्द ही श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed