बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही वो कई बार अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। करण अक्सर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के साथ भी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बार करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रूही के साथ एक बेहद क्यूट और प्यारी सी वीडियो शेयर की हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
करण जौहर की बेटी रूही भाई यश के लिए बनीं 'मां', वायरल हो रहा यह क्यूट वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, करण ने जो वीडियो शेयर की है उसमें रूही का एक अलग ही रूप सामने आया है। वीडियो में यश रूही की गोद में सिर रखकर लेटे हैं और वो अपने भाई को एक मां की तरह लोरी गाकर सुना रही हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और पोस्ट करने के तुरंत बाद ही इसे लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने भी अपनी खुशी जताई है।
इस वीडियो के साथ करण जौहर ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, रूही बखूबी एक मां का किरदार निभा रही हैं और यश भी एक छोटे बच्चे की तरह व्यव्हार कर रहे हैं। रूही का यह किरदार अतुल्य है। एक बहन के प्यार के आगे कोई चीज नहीं हो सकता। वीडियो के अंत में रूही यश को गुड नाइट बेबी बोलती हैं और यश इसके जवाब में बोलते हैं गुड नाइट मम्मी। इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया है और फैंस भी कमेंट्स करते थक नहीं रहे हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब करण के बच्चे अपनी क्यूट हरकतों की वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने हों। इससे पहले भी उनके कई क्यूट वीडियो सामने आए हैं। वे जिस अंदाज में अपने ही पापा की टांग खींचते हैं, वो देख तो कई बार हंसी रोके नहीं रुकती। करण भी उस मस्ती-मजाक को काफी हल्के में लेते हैं और खुद अपने बच्चों को सबसे बड़ा एंटरटेनर बताते हैं। हालांकि तीनों का एक खूबसूरत रिश्ता हमेशा उभरकर आता है।
बता दें कि करण जौहर के दोनों बच्चों ने 7 फरवरी, 2017 को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। करण जौहर अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बच्चों की तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं।