फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सोनू सूद फाउंडेशन’ के नाम पर ठगी, अभिनेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुंबई में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 07 Mar 2021 08:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 07 Mar 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood file a case against a fraudster for provide loans under his foundation name
सोनू सूद - फोटो : twitter@SonuSood

सोनू सूद ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों सहित हजारों लोगों की मदद की और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। कहीं वह किसी छात्र की फीस भर रहे हैं तो कहीं उन्होंने किसानों के लिए ट्यूबवेल तक लगवाया है। हालांकि इस बीच खबर है कि कुछ अज्ञात लोग उनके फाउंडेशन के नाम पर ठगी का काम कर रहे हैं।

Sonu Sood file a case against a fraudster for provide loans under his foundation name
सोनू सूद - फोटो : instagram/colorstv

सोनू सूद ने ऐसे ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ठगों ने सोनू सूद के फाउंडेशन 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के तहत लोन देने का दावा किया है। ठगों ने उत्तर प्रदेश में लोन दिलवाने के लिए 3500 रुपये देने के लिए कहा है।

Sonu Sood file a case against a fraudster for provide loans under his foundation name
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद ने मुंबई पुलिस में इन अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बदमाशों ने बकायदा सोनू सूद फाउंडेशन के नाम पर एक लेटरहेड भी बनाया था। जैसे ही अभिनेता को इस बारे में पता चला उन्होंने ट्वीट कर इस तरह के ठगी करने वालों से सावधान रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood file a case against a fraudster for provide loans under his foundation name
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद ने फर्जी लेटरहेड को साझा करते हुए ट्वीट किया कि ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन' किसी भी तरह का लोन नहीं देता है। कृपया इस तरह के घोटालों और धोखाधड़ी से सावधान रहें। ऐसा ही एक नकली नंबर +91 90072 24111 है, धन्यवाद!’ फर्जी लेटरहेड में लिखा है कि सोनू सूद फाउंडेशन पांच लाख रुपये का लोन दे रहा है। इसके लिए लीगल चार्ज के रूप में 3500 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Sonu Sood file a case against a fraudster for provide loans under his foundation name
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

बता दें कि मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने के बाद सोनू को नौकरी दिलवाने के लिए भी कॉल आई। इसके बाद उन्होंने हजारों लोगों को नौकरियां दिलवाने में मदद की। कई लोग ऐसे भी थे जो अस्पताल के इलाज के लिए भी सोनू से मदद मांग रहे थे और फिर उन्हें भी मदद पहुंचाई गई। अभिनेता ने कहा कि, 'पैनडेमिक ने हमें सिखाया की जिंदगी का मतबल अच्छे कपड़े, जूते खरीदना या छुट्टियां मनाना नहीं है। ऐसे ही लोगों की मदद करना है। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम जिंदगी में बहुत सफल होगे अगर तुमने किसी ऐसे एक शख्स की भी मदद कर दी जिसे तुमसे मदद मिलने की कोई उम्मीद ना हो।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed